More
    HomeSportsIndian Badminton को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया” — Saina Nehwal के शानदार...

    Indian Badminton को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया” — Saina Nehwal के शानदार करियर की Yuvraj Singh ने की जमकर तारीफ

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मंगलवार की सुबह भारतीय बैडमिंटन (Indian Badminton) प्रेमियों के लिए निराशाजनक रही। इसकी वजह भारतीय बैडमिंटन की सबसे बड़ी खिलाड़ियों में से एक साइना नेहवाल (Saina Nehwal) रहीं। साइना ने बैडमिंटन से संन्यास लेकर खेल प्रेमियों को चौंका दिया। उन खेल प्रेमियों की उम्मीद भी टूटी जो साइना की वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे।

    बेहतरीन करियर के लिए साइना को बधाइयां भी मिल रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह ने भी साइना नेहवाल की तारीफ की है।

    युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, “बहुत बढ़िया खेला, साइना। शानदार करियर के लिए बधाई। आपने भारतीय बैडमिंटन को आगे बढ़ाया और एक पीढ़ी को प्रेरित किया। आगे जो भी हो, उसके लिए आपको शुभकामनाएं।”

    साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने घुटने की पुरानी समस्या के कारण लगभग दो साल तक प्रतियोगी मैचों से बाहर रहने के बाद खेल से संन्यास की घोषणा की।

    नेहवाल ने कहा, “आप दुनिया में बेस्ट बनने के लिए आठ से नौ घंटे ट्रेनिंग करते हैं। अब, मेरे घुटने एक या दो घंटे में ही जवाब दे जाते थे। सूजन आ गई थी, और उसके बाद जोर लगाना बहुत मुश्किल हो गया था। इसलिए मुझे लगा कि बस बहुत हो गया। मैं अब और जोर नहीं लगा सकती। मेरा कार्टिलेज पूरी तरह से खराब हो गया है। आर्थराइटिस है और वापसी बेहद मुश्किल है। इसलिए अपने परिवार और कोच से बात करने के बाद मुझे यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा।”

    साइना नेहवाल (Saina Nehwal) भारतीय बैडमिंटन के बड़े चेहरों में रही हैं। वह ओलंपिक में देश को बैडमिंटन में पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। 2012 में लंदन में आयोजित ओलंपिक में उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य जीता था।

    हिसार की इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने 2008 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर और बीजिंग 2008 ओलंपिक्स में एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। 2009 में, उन्होंने इंडोनेशिया ओपन जीतकर बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। एक साल बाद, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन का दर्जा हासिल किया।

    2015 में, साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने एकल बैडमिंटन रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 बनकर एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया, जिससे वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं और प्रकाश पादुकोण के बाद शीर्ष पर पहुंचने वाली दूसरी भारतीय शटलर बनीं। उस साल, वह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचीं, ऐसा करने वाली वह भारत की पहली खिलाड़ी थीं।

    अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में thehinditop.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर thehinditop.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

    Latest articles

    Fortunate Emperor Local casino gameart games online Opinion 2026 Could it be Legitimate & Secure?

    ContentCasino games during the Happy Mister Gambling enterprise | gameart games onlineAll of our...

    20 Free Revolves slot paco and the popping peppers No deposit Required Updated March 2026

    PostsSlot paco and the popping peppers - Exactly how No deposit 100 percent free...

    Greatest Totally lucha maniacs slot games free Revolves Bonuses in the usa 2026

    PostsDone Reputation, Put and you will Gamble | lucha maniacs slot gamesThe Finest Crypto...

    Play subtopia slot Anywhere in Australian continent 2026

    PostsSubtopia slot: Play Your chosen Mobile Online casino gamesFantastic Nugget Local casino Application Just...

    More like this

    Fortunate Emperor Local casino gameart games online Opinion 2026 Could it be Legitimate & Secure?

    ContentCasino games during the Happy Mister Gambling enterprise | gameart games onlineAll of our...

    20 Free Revolves slot paco and the popping peppers No deposit Required Updated March 2026

    PostsSlot paco and the popping peppers - Exactly how No deposit 100 percent free...

    Greatest Totally lucha maniacs slot games free Revolves Bonuses in the usa 2026

    PostsDone Reputation, Put and you will Gamble | lucha maniacs slot gamesThe Finest Crypto...