More
    HomeSportsIPL 2025: Mumbai Indians, जानें टीम की ताकत और कमजोरी

    IPL 2025: Mumbai Indians, जानें टीम की ताकत और कमजोरी

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम में शामिल है। हालांकि पिछले कुछ सीजन Mumbai Indians के लिए बहुत अच्छे नहीं रहे हैं और पिछले सीजन में तो उनके लिए रोहित शर्मा को हटाने का फैसला भी फैंस के गले पूरी तरह से नहीं उतरा था। इसका प्रभाव कहीं न कहीं टीम के मनोबल पर भी पड़ा। लेकिन IPL 2025 में एमआई पुरानी अस्थिरता को पीछे छोड़कर एक दमदार सीजन के लिए तैयार नजर आ रही है।

    पिछले चार सीजन में दो बार अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर नजर आने वाली Mumbai Indians इस बार कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ कहीं अधिक आत्मविश्वास से भरपूर है। हार्दिक इस दौरान दो बार आईसीसी प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण प्रदर्शन कर चुके हैं। T20 विश्व कप और ICC Champions Trophy में भारत हार्दिक पांड्या के अहम रोल और रोहित शर्मा की कप्तानी में विजयी बना है। हार्दिक के साथ रोहित एमआई लीडरशिप का अहम हिस्सा हैं। फैंस में हार्दिक की स्वीकार्यता बढ़ी है और टीम ने नीलामी में जो खिलाड़ी रिटेन किए हैं, उससे पता चलता है कि एमआई के कोर ग्रुप में हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर सहजता है।

    मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस बार नीलामी में ट्रेंट बोल्ट को लेकर जसप्रीत बुमराह के साथ बेहतरीन पेस अटैक बनाया है। अगर पिछले दो सीजन में इन दोनों गेंदबाजों का पावरप्ले इकोनमी रेट केवल 6.5 का रहा है, जो दिखाता है कि दोनों की जोड़ी कितनी जबरदस्त साबित हो सकती है। बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे तूफानी बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट संयुक्त तौर पर 150.62 का रहा है।

    दीपक चाहर भी इस बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पेस अटैक खेमे में शामिल हैं। स्पिन डिपार्टमेंट में मिशेल सैंटनर, मुजीब उर रहमान और करन शर्मा हैं। हालांकि स्पिन में सैंटनर के अलावा किसी और अनुभवी स्पिनर का न होना टीम की कमजोर कड़ी साबित हो सकता है। अगर सैंटनर परफॉर्म नहीं कर पाते हैं, तो टीम के बाकी स्पिनरों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी और यह स्पिन अटैक अभी युवा है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की फिटनेस मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा सवाल है। बुमराह की पूरे सीजन में उपलब्धता एमआई की गेंदबाजी की दिशा को तय करेगी।

    युवा ओवरसीज बल्लेबाजों की बात करें तो विल जैक्स, बेवॉन जैकब्स और रयान रिकेल्टन बड़े हिटर हैं। विदेशी खिलाड़ियों के अलावा रोबिन मिंज, विग्नेश पुथुर और राज बावा जैसे नाम भी टीम का हिस्सा हैं। रोहित शर्मा की टॉप फार्म और हार्दिक पांड्या का धुआंधार ऑलराउंड प्रदर्शन इस बार टीम के बेहतर प्रदर्शन का वादा करता है।

    Mumbai Indians का घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम है, जहां खूब रन बनते हैं। पिछले दो सीजन में यहां पर 9.84 रन रेट के हिसाब से रनों की बौछार हुई है। यहां ओस की भी अहम भूमिका रहती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करने का फैसला करती है।

    कुल मिलाकर, मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर दमदार नजर आ रही है और पिछले सीजन में 10वें स्थान पर रहने के बावजूद पांच बार की चैंपियन टीम इस बार प्लेऑफ में जाती हुई दिखाई दे रही है।

    मुंबई इंडियंस की पूरी टीम इस प्रकार है

    रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सैंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कोर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, करन शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वी. सत्यनारायण पेनमत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...