More
    HomeEntertainmentHorror Series Khauf का ट्रेलर आउट, कमरा नंबर 333 में दिखा खौफ...

    Horror Series Khauf का ट्रेलर आउट, कमरा नंबर 333 में दिखा खौफ ही खौफ

    Published on

    spot_img

    मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। रजत कपूर, मोनिका पंवार स्टारर अपकमिंग हॉरर सीरीज खौफ (Suspense Horror Series Khauf) का ट्रेलर (Khauf – Official Trailer) निर्माताओं ने जारी कर दिया है। नाम की तरह ट्रेलर भी सीरीज के काफी डरावना होने की ओर इशारा करता है जहां मोनिका पंवार (Monika Panwar) के कमरा नंबर 333 में खौफ ही खौफ देखने को मिला है।

    2 मिनट 17 सेकंड के ट्रेलर में दिखता है कि मधु आंखों में सपने लेकर नए शहर में रहने के लिए आती है और काफी दिक्कतों के बाद उसे एक हॉस्टल का एक ऐसा कमरा रहने के लिए मिलता है, जो रहस्यों और डर से भरा है। कमरा नंबर 333 में वह ठहरती है। लेकिन वह इस जगह के इतिहास और छिपे हुए रहस्यों से अनजान है। रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्रेलर में खौफ की दास्तान दिखाने की निर्माताओं ने भरसक कोशिश की है और वह सफल भी रहे हैं।

    https://www.youtube.com/watch?v=VklYHzqLsg0

    Horror Series Khauf में अभिनेत्री मोनिका पंवार मुख्य किरदार ‘मधू’ के रूप में नजर आएंगी। पंवार ने अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया, “ मेरी भूमिका दिलचस्प है, जिसे निभाना मेरे लिए भावनाओं से भरे उतार-चढ़ाव के साथ चुनौतीपूर्ण रहा। मैचबॉक्स शॉट्स ने खौफ की डरावनी दुनिया को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।“

    Horror Series Khauf – आठ एपिसोड में बनी इस सीरीज में मोनिका पंवार, रजत कपूर (Rajat Kapoor) के साथ चुम दरांग (Chum Drang), अभिषेक चौहान (Abhishek Chauhan), गीतांजलि कुलकर्णी (Geetanjali Kulkarni) और शिल्पा शुक्ला (Shilpa Shukla) भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज का निर्माण करने के साथ ही इसकी कहानी को भी स्मिता सिंह ने ही लिखा है।

    मैचबॉक्स शॉट्स के बैनर तले बनी सीरीज (Horror Series Khauf) का निर्देशन पंकज कुमार और सूर्या बालकृष्णन ने किया है। निर्देशक पंकज कुमार ने बताया कि यह सीरीज सस्पेंस और हॉरर ड्रामा से कहीं बढ़कर है। उन्होंने बताया, “खौफ का निर्देशन करना रचनात्मक रूप से संतुष्टिदायक यात्रा रही है। यह सीरीज एक सस्पेंस हॉरर ड्रामा से कहीं बढ़कर है। मैं न केवल कुछ ऐसा बनाना चाहता था जो लोगों को डराए, बल्कि लंबे समय तक बना रहे।

    ‘खौफ’ का प्रीमियर 18 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर होगा।

    –आईएएनएस

    एमटी/एएस

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...