More
    HomeCrimeUP News: क्यों फूट-फूटकर रोने लगे अखिलेश के MP अवधेश प्रसाद, दी...

    UP News: क्यों फूट-फूटकर रोने लगे अखिलेश के MP अवधेश प्रसाद, दी इस्‍तीफे की धमकी

    Published on

    spot_img

    UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने ,शर्म से समाज का सर नीचे कर दिया। जिसमें तीन दिन से गायब एक युवती का शव नग्न अवस्था में मिला। इस घटना ने न केवल अयोध्या बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में हलचल मचा दी है। युवती की लाश मिलने के बाद से कई नेताओं ने इस मामले में राजनीति शुरू कर दी है, और प्रशासन से न्याय की मांग की जा रही है। इस मामले पर सबसे ज्यादा ध्यान तब गया जब अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने इस घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर सके। वे फूट-फूट कर रोने लगे और अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करते हुए कहा कि इस घटना के लिए उन्हें शर्म महसूस हो रही है।

    दरअसल, शनिवार को अयोध्या में एक युवती का शव सूखे नाले में मिला। शव नग्न अवस्था में था और उस युवती के साथ गलत व्यवहार किए जाने के संकेत मिले हैं। युवती की दोनों आंखें फोड़ दी गई थीं, और शरीर पर कई तरह के घाव थे। इस परिस्थिति को देखते हुए पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई है, लेकिन शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। मृतका की पहचान बाद में की गई, और उसकी उम्र लगभग 21 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, ये युवती तीन दिन से गायब थी, और परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन शनिवार को उसका शव उस नाले में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि राजनीतिक नेताओं को भी अपनी आवाज उठाने के लिए मजबूर कर दिया है।

    इस हत्याकांड पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अपनी भावनाओं का इज़हार किया। वो इस घटना से इतने दुखी थे कि बात करते-करते फूट-फूटकर रोने लगे। उनकी आँखों में आंसू थे और उनका गला भर आया था। उन्होंने कहा, “हम बिटिया की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो गए हैं। ये कैसे हो सकता है कि हमारे समाज में एक बेटी के साथ ऐसा हुआ? हमे इतिहास क्या कहेगा?”अवधेश प्रसाद ने आगे कहा, “हमने अपनी पूरी ताकत से कोशिश की थी, लेकिन हम उस बच्ची को बचा नहीं पाए।” वो बार-बार भगवान राम से अपील करते हुए कहते रहे, “हे मर्यादा पुरुषोत्तम राम, आप कहां हो?” उनका ये दर्द सभी के दिल को छू गया। वो रोते हुए सर पीटते रहे, और ये सब बहुत भावुक था। उनके समर्थक उन्हें सांत्वना देने की कोशिश करते रहे, लेकिन सांसद जी के दिल में जो गहरी पीड़ा थी, वो साफ दिखाई दे रही थी।

    इस घटना ने कई सारे सवाल उठाए हैं, आखिर कब तक हमारे देश में महिलाओं को लड़कियों को दरिंदगी का सामना करना पड़ेगा। आखिर सरकार क्यों इस विषय पर चुप्पी साध लेती है? क्या ये उत्तरप्रदेश सरकार का कर्तव्य नहीं कि वो उस प्रदेश में रहने वाली हर महिला की सुराक्षा का ख्याल रखे?इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि, “अयोध्या में तीन दिन से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है और उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं। उसके साथ गलत व्यवहार हुआ है।” अखिलेश यादव ने प्रशासन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, “यदि प्रशासन ने पहले सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की होती, तो शायद ये हादसा न होता और लड़की की जान बचाई जा सकती थी।”

    अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों की लापरवाही को लेकर कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने ये भी कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल 1 करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए, ताकि उनके दुख को कुछ कम किया जा सके।।।अयोध्या में इस घटना के बाद अब लोगों का गुस्सा उबाल पर है। इलाके के लोग इस घटना के बारे में सोचकर दंग रह गए हैं। एक बेटी की क्रूर हत्या ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर प्रशासन पर लगातार दबाव बना रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द दोषियों का पता चल सके और उन्हें सजा मिले।।।लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्हें डर है कि अगर अब भी प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई नहीं की तो आगे भी ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। युवती के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ वो किसी मानवता से दूर है। उनके परिवार का दिल टूट चुका है, और वो चाहते हैं कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

    इस घटना के बाद से राजनीति भी गरमा गई है। जहां एक ओर सपा और भाजपा के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ये मुद्दा अब चुनावी बहस का हिस्सा बनता जा रहा है। नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी है, और इस पूरे मामले में अपनी-अपनी राजनीतिक फायदे की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसी मामले पर अब अवधेश प्रसाद ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वो लोकसभा से इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हम लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ये मामला रखेंगे। अगर न्याय नहीं मिला, तो हम इस्तीफा देने में भी पीछे नहीं हटेंगे।” उनका यह बयान उनके गहरे दुख और इस मामले को लेकर उनके संजीदा विचारों को दिखाता है।

    अयोध्या में इस दर्दनाक घटना ने न केवल एक परिवार को तोड़ दिया है, बल्कि पूरे समाज को झकझोर दिया है। एक बेटी की इज्जत और जीवन की इस तरह से हत्या ने सभी को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या समाज में सुरक्षित रहना अब किसी महिला के लिए संभव है? अब ये देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या दोषियों को जल्द सजा मिलती है। ये घटना केवल एक बेटी की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सच्चाई को उजागर करती है, और हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हमें समाज में एकजुट होकर कदम उठाने होंगे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...