नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले मशहूर शूटर और कोच जसपाल राणा (Jaspal Rana) का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
जसपाल राणा (Jaspal Rana) भारतीय शूटिंग के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते थे। उन्होंने एशियाई खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। बाद में कोच के रूप में भी उन्होंने भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
Jaspal Rana को विशेष रूप से ओलंपिक पदक विजेता Manu Bhaker के कोच के रूप में जाना जाता था। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है।
🔹 दिल्ली के साकेत स्थित अस्पताल में ली अंतिम सांस
🔹 दिल का दौरा पड़ने के बाद थे उपचाराधीन
🔹 ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के कोच थे जसपाल राणा
🔹 49 वर्ष की उम्र में हुआ निधन


