More
    HomeNationalGreater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत,...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    Published on

    spot_img

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक 6 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है, जिसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में गहरा आक्रोश है।

    मिली जानकारी के अनुसार, इंडिया टुडे ग्रुप में वर्षों तक कला निर्देशक रहे दिवंगत चित्रकार सुबाचन यादव के पुत्र सीवान यादव, जो वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक एवं मूर्तिकार हैं, के घर के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा एक गहरा गड्ढा खोदा गया था। आरोप है कि गड्ढे के आसपास न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार के सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे।

    बताया जा रहा है कि शनिवार को घर के बाहर खेलते समय सीवान यादव का 6 वर्षीय पुत्र उसी खुले गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

    यह घटना सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता, तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

    गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के कलाधाम की परिकल्पना दिवंगत चित्रकार सुबाचन यादव ने की थी। इस दुखद घटना के बाद विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

    पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की निष्पक्ष जांच कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

    (नोट: यह समाचार उपलब्ध जानकारी और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। प्राधिकरण का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    GPA के जरिए प्रॉपर्टी डील करना हुआ मुश्किल, दिल्ली सरकार ने जारी किए नए निर्देश

    नई दिल्ली, 9 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी में General Power of Attorney (GPA) के माध्यम...

    More like this