More
    HomeEntertainmentMain Hoon Na Sequel को लेकर बड़ा अपडेट, बॉक्स ऑफिस Shah Rukh...

    Main Hoon Na Sequel को लेकर बड़ा अपडेट, बॉक्स ऑफिस Shah Rukh Khan की वापसी?

    Published on

    spot_img

    Main Hoon Na Sequel: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, साल 2004 में रिलीज हुई किंग खान और सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) स्टारर फिल्म ‘मैं हूं ना’ (Main Hoon Na) के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि उस दौर में मैं हूं ना फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने मेजर राम शर्मा का रोल निभाया तो वहीं सुष्मिका उनकी टीचर बनी थीं। फिल्म में एक्टर जायेद खान और अम्रता राव भी लीड रोल में थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 84 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की थी। वहीं अब एक बार फिर शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस के परखच्चे उड़ाने के लिए तैयार हैं। दरअसल ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं हूं ना’ की तैयारी शुरू हो चुकी है और इसके लिए एक बार फिर फराह खान और शाहरुख खान ने हाथ मिलाया है। बता दें कि ‘मैं हूं ना’ को जहां फराह खान ने डायरेक्ट किया था तो वहीं इस मूवी को शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया था। वहीं सूत्रों ने बताया कि फिलहाल फराह इस फिल्म के आइडिया पर काम कर रही हैं और शाहरुख खान भी ‘मैं हूं ना 2’ को हरी झंडी दे चुके हैं। उन्होंने बताया, ‘फराह फिलहाल मूवी के स्क्रीनप्ले और स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। उम्मीद है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी और मूवी पर 2025 के फर्स्ट हाफ में काम शुरू कर दिया जाएगा।’

    अब यह बात तो तय है कि ‘मैं हूं ना 2’ में शाहरुख खान तो अपने एक्शन से दर्शकों को खूब इंप्रेस करेंगे लेकिन इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कौन-सी एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है। इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल शाहरुख अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस मूवी में किंग खान के साथ उनकी लाडली सुहाना खान भी लीड रोल निभाती नजर आएंगी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this