More
    HomeSportsIND vs ENG: Lord's में England का रहा दबदबा, जानिए भारत ने...

    IND vs ENG: Lord’s में England का रहा दबदबा, जानिए भारत ने जीते कितने टेस्ट मैच?

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-इंग्लैंड (Indian and England) के बीच लॉर्ड्स (Lord‘s Cricket Ground) में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया (Team India) का रिकॉर्ड खास नहीं रहा है।

    टीम इंडिया ने यहां (Lord’s Cricket Ground) साल 1932 में पहला टेस्ट मैच खेला था। तब से आज तक भारत इस मैदान पर कुल 19 टेस्ट खेल चुका है, जिसमें उसे 12 मुकाबले गंवाने पड़े हैं।

    भारत ने लॉर्ड्स (Lord’s Cricket Ground) में अब तक महज तीन ही मैच जीते हैं, जबकि चार मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

    लॉर्ड्स (Lord’s Cricket Ground) के मैदान पर भारत को पहला टेस्ट जीतने के लिए 54 साल इंतजार करना पड़ा था। उसे साल 1986 में यहां पहली बार टेस्ट मुकाबले में जीत नसीब हुई।

    इसके बाद साल 2014 और 2021 में भारत को इस मैदान पर जीत नसीब हुई। साल 2021 में ही भारत ने आखिरी बार इस मैदान (Lord’s Cricket Ground) पर टेस्ट खेला था।

    टीम इंडिया एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 336 रन से बड़ी जीत दर्ज कर चुकी है। पांच मुकाबलों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में भारत के हौसले बुलंद हैं, लेकिन इंग्लैंड के पास जो रूट जैसा बल्लेबाज भी है, जिनके नाम लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा टेस्ट रन दर्ज हैं।

    टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार एजबेस्टन में कोई टेस्ट मैच जीता, जिसमें गिल की शानदार पारियां शामिल रहीं। गिल ने पहली पारी में 269 रन बनाए, जबकि अगली इनिंग में 161 रन बनाए थे।

    भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 407 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 427/6 के स्कोर पर घोषित करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का टारगेट दिया, लेकिन इंग्लैंड दूसरी पारी में महज 271 रन पर ही सिमट गई।

    सीरीज बराबरी पर है। ऐसे में दोनों ही टीमें लॉर्ड्स टेस्ट को जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी।

    –आईएएनएस

    आरएसजी/एएस

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    More like this