More
    HomeNationalGopal Khemka Murder Case: 'बिहार में कानून का राज, अपराधियों को बख्शा...

    Gopal Khemka Murder Case: ‘बिहार में कानून का राज, अपराधियों को बख्शा नहीं जाता’ – Shahnawaz Hussain

    Published on

    spot_img

    Gopal Khemka Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या मामले (Gopal Khemka Murder Case) में पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने कहा कि राज्य में कानून का राज है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में सुशासन स्थापित किया है।

    भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि बिहार में कानून का राज है, कोई भी अपराधी अगर अपराध करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा। गोपाल खेमका (Gopal Khemka Murder Case) की हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सुशासन स्थापित किया है। सीएम नीतीश कुमार अपराध पर चुप नहीं बैठते हैं। बिहार में सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। अपराधियों को भी यह मान लेना चाहिए कि कानून हाथ में लेंगे तो उनका यही हश्र होगा।

    बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सवाल उठाने पर शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने कहा कि इन्हें शोभा नहीं देता है। लालू प्रसाद यादव के जंगलराज में कांग्रेस का समर्थन था। सरकार का अपराधियों से तालमेल था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नहीं किया है।

    उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बिहार को बदनाम करने के लिए क्राइम ऑफ कैपिटल कहते हैं। यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिहार के लोगों ने लालू यादव के शासनकाल में जंगलराज देखा है। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के बयानों के लिए उन्हें माफ नहीं किया जा सकता है। बिहार के लोगों को मालूम है कि नीतीश कुमार ने राज्य में सुशासन स्थापित किया है। कोई आपराधिक घटना होती है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाला जाता है।

    विपक्षी दलों के 9 जुलाई को चक्का जाम करने के ऐलान पर शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसकी वैश्विक स्तर पर अच्छी छवि है। आयोग ने अब तक चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराए हैं। हालांकि, राहुल गांधी अब अपनी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा में हारे तो चुनाव आयोग को दोषी ठहराया। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 से अधिक सीटें जीतेगी। इस बात से इंडी अलायंस चिंतित है। इनकी हार सुनिश्चित है। बिहार में एक भी वोटर का वोट नहीं काटा जाएगा। 9 जुलाई को इंडी अलायंस के नेता अगर विरोध-प्रदर्शन करने वाले हैं, तो कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

    –आईएएनएस

    डीकेएम/एसके/एबीएम

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    Dr. Sarvagya Sharma ने रचा नया रिकॉर्ड, 25 Maxillary Sinus Augmentation Surgeries के लिए World Records Union से मिलेगा सम्मान

    सेविता डेंटल कॉलेज, तमिलनाडु (Saveetha Dental College, Tamil Nadu) में पोस्टग्रेजुएट डेंटल छात्र डॉ....

    More like this

    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...