More
    HomeNationalElection Commission के जरिए सरकार कर रही असंवैधानिक कार्य: Shakeel Ahmad Khan

    Election Commission के जरिए सरकार कर रही असंवैधानिक कार्य: Shakeel Ahmad Khan

    Published on

    spot_img

    बिहार चुनाव (Bihar Elections) से पहले चुनाव आयोग (Election Commission of India) के मतदाता पुनरीक्षण कराए जाने को लेकर विपक्ष (Opposition) नाराज है। विपक्ष पुनरीक्षण कार्य (Electoral Roll Revision) का विरोध कर रहा है। विपक्ष ने इसके विरोध में नौ जुलाई को बिहार बंद करने की घोषणा की है। इस बीच, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान (Shakeel Ahmad Khan) ने कहा कि सरकार चुनाव आयोग (Election Commission) के जरिए असंवैधानिक कार्य कर रही है। ‎ ‎

    उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार विभिन्न माध्यमों से लगातार असंवैधानिक कार्य करती रहती है। इस बार बिहार में चुनाव आयोग (Election Commission) के माध्यम से जो तांडव रचा है, उससे करोड़ों लोगों को परेशानी हो रही है। लोग इधर से उधर भाग रहे हैं। ऐसा लगता है कि मतदाता पुनरीक्षण (Electoral Roll Revision) के नाम पर कागजात मांगने को लेकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। ‎यह कहीं से नियम संगत नहीं है।

    उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में समय लगता है। अगर उन्हें यही करना था, तो एक साल का वक्त देना चाहिए था। ‎‎कांग्रेस नेता ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण को लेकर आधार कार्ड का नहीं मानना अजीब बात है। सभी कार्य के लिए आधार कार्ड मांगे जाते रहे हैं और मान्य भी होता है, लेकिन इसके लिए आधार कार्ड अमान्य है। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए कहा कि इसी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए विपक्ष एकजुट है। ‎ ‎

    उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी बिहार आ रहे हैं। नौ जुलाई को मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। ‎ ‎

    उल्लेखनीय है कि सोमवार को महागठबंधन में शामिल घटक दलों के नेताओं ने एक प्रेस वार्ता कर भी मतदाता पुनरीक्षण कार्य को स्थगित करने की मांग की थी। कहा गया था कि इस समय इतनी जल्दी यह संभव नहीं है, चुनाव के बाद इस कार्य को कराया जा सकता है। ‎

    ‎–आईएएनएस ‎

    ‎एमएनपी/एएस

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...