More
    HomeSportsIND vs ENG: Shreyas Iyer ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, Shubhnam Gill के...

    IND vs ENG: Shreyas Iyer ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, Shubhnam Gill के साथ मिलकर पारी को संभाला

    Published on

    spot_img

    IND vs ENG: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला वनडे मुकाबला आज यानी 6 फरवरी को खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जा रहा हैं।

    इससे पहले टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) में इंग्लैंड को 4-1 से हराया। हालांकि, अब टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया की नजरें अब वनडे सीरीज पर हैं।

    रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया वनडे में अपना दमखम दिखाना चाहेगी। दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम वनडे में वापसी करना चाहेगी। वनडे सीरीज मेंटीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं। जबकि, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं। इस बीच पहले वनडे में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

    टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम ने 47.4 ओवरों में 248 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 249 रन बनाने हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने महज 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं।

    बता दें कि टीम इंडिया के मध्यक्रम में नंबर-चार पर खेलने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अगस्त माह के बाद वनडे क्रिकेट टीम इंडिया के लिए खेलने आए हैं। क्योंकि इस बीच भारतीय टीम टेस्ट और टी20 क्रिकेट में व्यस्त थी।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this