US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका फिलहाल ईरान पर सैन्य कार्रवाई दो हफ्तों के लिए रोक देगा। Truth Social पर पोस्ट में उन्होंने इसे संभावित युद्धविराम की दिशा में बड़ा कदम बताया और खाड़ी क्षेत्र के लिए “गोल्डन एज” की शुरुआत बताया।
सूत्रों के अनुसार, यह फैसला Shehbaz Sharif और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के साथ बातचीत के बाद लिया गया, जिन्होंने अमेरिका से हमले टालने की अपील की थी।
Iran ने भी पाकिस्तान के प्रस्तावित दो हफ्ते के सीज़फायर को स्वीकार कर लिया है। साथ ही, नए सर्वोच्च नेता की मंजूरी मिलने के बाद हालात में नरमी के संकेत मिले हैं। हालांकि, तेहरान ने साफ किया है कि बातचीत को युद्ध के अंत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
ईरान ने अपनी 10-सूत्रीय योजना में सभी प्राथमिक और द्वितीयक प्रतिबंध हटाने, मुआवज़ा देने और फ्रीज़ किए गए एसेट्स जारी करने जैसी शर्तें रखी हैं। तेहरान का कहना है कि जब तक इन शर्तों पर अंतिम सहमति नहीं बनती, तब तक युद्ध खत्म नहीं माना जाएगा।
अब सबकी नजर 10 अप्रैल (शुक्रवार) को Islamabad में होने वाली अहम वार्ता पर टिकी है, जहां दोनों पक्ष सीज़फायर और आगे की रणनीति को अंतिम रूप देंगे।


