Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ से लाइमलाइट में आई कजरारे नैनों वाली मोनालिसा (Monalisa) की किस्मत बदल गई है। वो रातोरात स्टार बन गई हैं। इतना ही नहीं, मोनालिसा को अब बॉलीवुड फिल्म में भी काम करने का मौका मिल गया है। अब मेले में माला बेचकर गुजर बसर करने वाली मोनालिसा का एक्टिंग डेब्यू होने वाला है।
बताया जा रहा है कि उन्हें फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए राइटर-डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने साइन कर लिया है। मणिपुर में हुई खौफनाक घटना पर बनने वाली इस मूवी में मोनालिसा अहम रोल में दिखेंगी। डायरेक्टर मनोज मिश्रा ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले स्थित महेश्वर में मोनालिसा के घर जाकर उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए कास्ट किया है। दोनों की साथ में फोटो भी सामने आई है। मोनालिसा ये फिल्म करने के लिए तैयार हो गई हैं। उन्होंने सनोज मिश्रा से कहा है कि वो अपने रोल के लिए बहुत मेहनत करेंगी।
बता दें कि महाकुंभ के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में एक लड़की की वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उसे ‘महाकुंभ की मोनालिसा’ नाम दे दिया। दरअसल, एक माला बेचने वाली महिला अपनी सुंदरता को लेकर चर्चा बटोरी है। महाकुंभ की मोनालिसा असला में इंदौर से हैं, वो कुंभ के मेले में रुद्राक्ष की माला बेचती थी। इनकी सादगी भरी सुंदरता और कत्थई आंखों ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है।
हालांकि, अभी तक इस महिला का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन अपने तीखे नैन-नक्श की वजह से वह आकर्षण का केंद्र बन गई है। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, यहां तक कि यूजर्स उसकी तुलना मोनालिसा से कर दी है। मोनालिसा की मासूमियत और खूबसूरती की वजह से महाकुंभ में शामिल लोग उसके साथ सेल्फी लेने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं।


