More
    HomeEntertainment'राज्यसभा सीट का दिया था ऑफर', Mamta Kulkarni ने Lalu Yadav को...

    ‘राज्यसभा सीट का दिया था ऑफर’, Mamta Kulkarni ने Lalu Yadav को लेकर क्यों कहा?

    Published on

    spot_img

    Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाने पर विवाद हुआ तो खूब सुर्खियों में रहीं। विवाद होने के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया तब भी चर्चा में हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस बिहार और लालू यादव पर दिए बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी से सवाल किए गए कि उन्हें लालू यादव ने बिहार आने का आमंत्रण दिया था, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कई राज खोले। ममता कुलकर्णी ने कहा कि उनका बिहार का अनुभव अच्छा नहीं था। वे किसी तरह जान बचाकर बिहार से वापस मुंबई पहुंची थी।

    ममता कहती हैं कि उस वक्त मुझे मालूम ही नहीं था कि लालू कौन है। उन्होंने कहा कि मैं गोवा में एक कार्यक्रम में गई थी। मेरे सेक्रेट्री ने फोन पर बताया कि गोवा से सीधे बिहार जाना है, वहां एक कार्यक्रम है। एक्ट्रेस ने बताया कि हम 10 लोगों की टीम फ्लाइट से बिहार पहुंचे। मुझे बिहार का कुछ पता नहीं था। मेरी हेयर ड्रेसर को कुछ सामान लेना था। जब मैंने कार वाले को रोकने को कहा तो उसने कहा- ‘मैडम इधर नहीं रूक सकते, ये नक्सली एरिया है। जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि ये नक्सली एरिया क्या होता है तो जवाब सुनकर डर गई थी। ममता कुलकर्णी ने कहा कि हमलोग होटल गए तो अधिकारियों की लाइन लगी थी। AK-47 लेकर 100 पुलिसवाले खड़े थे जैसे युद्ध पर जाना हो। रूम के अंदर भी लोग भरे हुए थे। मानो 5000 लोग अंदर बैठे हों। अंदर जगह ही नहीं थी। एक घंटे के बाद शो के लिए पहुंचे तो ड्रेसिंग रूम भी खचाखच भरा हुआ था। मैंने सेक्रेट्री को फोन करके पूछा कि बिहार में शो करने का तुम्हें किसने कहा। मैंने उसे फटकारा। किसी तरह हम एयरपोर्ट गए। मै केवल महामृत्युंजय मंत्र जप रही थी। सोच रही थी कि कब फ्लाइट आए और हम जाएं।

    वहीं, लालू यादव पर बड़ा खुलासा करते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा कि उस वक्त मुझे नहीं पता था कि लालू यादव कौन हैं। मुझे बताया गया कि वो बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने राज्यसभा सीट देने का ऑफर किया, लेकिन मैंने साफ कहा कि मुझे राजनीति में नहीं जाना है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो आगे भी राजनीति में नहीं जाएंगी, अभी यही सोच है।

    बताते चलें कि फिल्म ‘करण-अर्जुन’ का मुझको राणाजी माफ करना गाने को लेकर ममता कुलकर्णी खूब चर्चा में थी। साल 1995 की इस फिल्म के रिलीज होने के समय बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार थी और वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उस समय चुपके-चुपके फिल्म एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के बिहार आने की खबरें सामने आई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि पटना के एक नामी होटल में ममता कुलकर्णी का डांस प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसकी फंडिंग करने को लेकर लालू यादव की टीम के कई नेताओं के नाम सामने आए थे। हालांकि तब ममता कुलकर्णी के बिहार आने और किसी भी तरह के डांस प्रोग्राम आयोजित करने को लेकर सत्ताधारी दल की ओर से साफ इनकार कर दिया गया था। लेकिन अब ममता कुलकर्णी ने खुद ही खुलासा किया है कि वह बिहार आईं थीं।

    बता दें कि ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा ली थी और हाल में ही उनको किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था। इस निर्णय का जमकर विरोध हुआ और किन्नर अखाड़े में बड़ी कलह शुरू हो गई। इस पर विवाद बढ़ता देख ममता कुलकर्णी को पद से हटा दिया गया। हालांकि, अब वह फिर सुर्खियों में हैं और इस बार लालू यादव का नाम लेकर चर्चा में आ गई हैं। खास बात यह है कि आरजेडी की ओर से ममता कुलकर्णी के किसी भी तरह के पटना में प्रोग्राम से इनकार किया जाता रहा। ऐसे में ममता कुलकर्णी के नये खुलासे से बिहार की राजनीति गर्म हो सकती है।

    Latest articles

    Zone Gambling enterprise: #step 1 Rated elementium spin 16 online casino Internet casino Harbors, Web based poker & Alive Video game

    ArticlesPlay with Luckyzon Gambling enterprise Alive Gambling establishment | elementium spin 16 online casinoPorts...

    Fortunate Emperor Local casino gameart games online Opinion 2026 Could it be Legitimate & Secure?

    ContentCasino games during the Happy Mister Gambling enterprise | gameart games onlineAll of our...

    20 Free Revolves slot paco and the popping peppers No deposit Required Updated March 2026

    PostsSlot paco and the popping peppers - Exactly how No deposit 100 percent free...

    Greatest Totally lucha maniacs slot games free Revolves Bonuses in the usa 2026

    PostsDone Reputation, Put and you will Gamble | lucha maniacs slot gamesThe Finest Crypto...

    More like this

    Zone Gambling enterprise: #step 1 Rated elementium spin 16 online casino Internet casino Harbors, Web based poker & Alive Video game

    ArticlesPlay with Luckyzon Gambling enterprise Alive Gambling establishment | elementium spin 16 online casinoPorts...

    Fortunate Emperor Local casino gameart games online Opinion 2026 Could it be Legitimate & Secure?

    ContentCasino games during the Happy Mister Gambling enterprise | gameart games onlineAll of our...

    20 Free Revolves slot paco and the popping peppers No deposit Required Updated March 2026

    PostsSlot paco and the popping peppers - Exactly how No deposit 100 percent free...