More
    HomePublic Topकौन हैं CRPF असिस्टेंट Poonam Gupta? जिनकी राष्ट्रपति भवन में होने जा...

    कौन हैं CRPF असिस्टेंट Poonam Gupta? जिनकी राष्ट्रपति भवन में होने जा रही है शादी

    Published on

    spot_img

    Poonam Gupta: राष्ट्रपति भवन में कदम रखना किसी के लिए कितनी गर्व की बात है ना…और कैसा हो अगर उसी राष्ट्रपति भवन में शादी हो जाए…ये किसी सपने जैसा होगा..जी हां राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी महिला की शादी होने जा रही है…और वो महिला और कोई नहीं CRPF ऑफिसर पूनम गुप्ता है…

    देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर हमने पूनम गुप्ता को देखा था जिन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरी…क्योंकि उन्होंने CRPF के महिला दस्ते की अगुवाई की थी…और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में तैनात थी…अब ऐसे खबरे सामने आ रही हैं की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑफिसर पूनम गुप्ता की शादी राष्ट्रपति भवन में कराने की अनुमति दे दी है…आज हम आपको पूनम गुप्ता के बार में बताएंगे की कौन है पूनम गुप्ता और उनकी पढ़ाई कहा से हुए उनके माता पिता कौन हैं?


    पूनम गुप्ता (Poonam Gupta) की जिंदगी किसी दिलचस्प कहानी से कम नहीं है। वो एक समर्पित अधिकारी हैं जिन्होंने न केवल अपनी मेहनत से CRPF जैसी प्रतिष्ठित संस्था में जगह बनाई, बल्कि अपने जज़्बे से उस मुकाम तक पहुंची हैं, जहां उन्हें राष्ट्रपति भवन जैसी जगह पर शादी करने का मौका मिला…पूनम गुप्ता ने अपनी पढ़ाई के सफर की शुरुआत mathematics में ग्रेजुएशन से की थी, इसके बाद उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर डिग्री हासिल की। लेकिन यही नहीं, उनका पढ़ाई लिखाई कुछ ज़्यादा ही मन लगता था इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई आगे continoue की उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से बीएड भी किया। फिर उन्होंने UPSC के CAPF परीक्षा को पास करके अपनी पहली सीढ़ी चढ़ी। इस परीक्षा में पूनम ने 81वीं रैंक दिलाई थी, जो उनकी मेहनत को दिखाता है। इस सफलता ने उन्हें CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट बनने का अवसर किया…

    लेकिन पूनम गुप्ता का सफर यहीं नहीं रुकता। वो अभी राष्ट्रपति भवन में पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के रूप में तैनात हैं, जो खुद में एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही, पूनम गुप्ता सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं, जहां वो अपनी यूनिफॉर्म में तस्वीरें साझा करती हैं। उनकी ये तस्वीरें उनकी इतनी साल की महनत को दिखाता है…और उनके चहरे की उस खुशी को दिखाता है…अब तक, राष्ट्रपति भवन का नाम केवल राष्ट्रपति की आधिकारिक निवासस्थली के तौर पर जाना जाता था, लेकिन इस बार ये इतिहास बनाने के लिए तैयार है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूनम गुप्ता के आचरण और उनके व्यवहार से प्रभावित होकर उन्हें अपनी शादी के लिए राष्ट्रपति भवन में शादी करने की अनुमति दी। ये वाकई एक अनोखी बात है क्योंकि पहले कभी भी राष्ट्रपति भवन में किसी महिला CRPF अधिकारी की शादी नहीं हुई थी… रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में ये शादी की जाएगी, और इस शादी में केवल कुछ ही लोग शामिल होंगे। शादी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे, और मेहमानों को सुरक्षा जांच के बाद ही अदर जाने दिया जाएगा…ये शादी राष्ट्रपति भवन में हो रही है, जिससे ये एक ऐतिहासिक और विशेष अवसर बन गया है। एक तरफ जहां यह शादी पूनम गुप्ता की व्यक्तिगत खुशी का पल है, वहीं दूसरी तरफ यह पूरी CRPF महिला टीम के लिए भी गर्व की बात है..

    पूनम गुप्ता की ज़िंदगी ने एक नया मोड़ तब लिया जब उनकी ज़िंदगी में अविनाश कुमार की एंट्री हुई…सुनकर ताज्जुब होगा की अविनाश कुमार भी CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट हैं, और फिलहाल जम्मू कश्मीर में तैनात हैं… पूनम गुप्ता और अविनाश कुमार की शादी के बारे में खबरें फैलने के बाद सोशल मीडिया पर ये जोड़ी चर्चा का विषय बन गई। हालांकि, सुरक्षा कारणों की वजह से दोनों परिवारों से इस पर किसी भी तरह की कोई official बात नहीं कही है… लेकिन पूनम और अविनाश के रिश्ते को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है…

    राष्ट्रपति भवन, जो कि नई दिल्ली के लुटियंस जोन में है, एक ऐतिहासिक और भव्य स्थल है। इसे दुनिया के सबसे बड़े स्टेट हेड रेजिडेंस के तौर पर जाना जाता है। राष्ट्रपति भवन करीब 300 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें चार फ्लोर और 340 कमरे हैं… इसके अलावा, यहां पर एक म्यूजियम, गणतंत्र मंडप और अशोक मंडप जैसी जगहें भी हैं, जो इस परिसर को और भी खास बनाती हैं….यहां तक कि राष्ट्रपति भवन में आम लोग केवल कुछ क्षेत्रों में ही जा सकते हैं, और इसके लिए उन्हें परमिशन और सिक्योरिटी चेक से गुजरना पड़ता है…

    पूनम गुप्ता की शादी राष्ट्रपति भवन में हो रही है, यह एक बड़ी बात है, ये शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि ये CRPF में महिलाओं की स्थिति और उनके योगदान को भी दिखाता है। पूनम ने न केवल अपने काम के बल पर नाम कमाया है, बल्कि उनके इस कदम से ये संदेश भी जाता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आदमियों की बराबरी कर सकती हैं बस उन्हें सम्मान, पहचान और मौका मिलना चाहिए….

    अब राष्ट्रियपति भवन में पूनम गुप्ता की शादी होनी है जो उनके लिए किसी सपने से कम नही होगा….देखने वाली बात ये होगी की उनकी शादी वाले दिन किस तरह के इंतेज़ाम किए जाते…किस तरह की तैयारियां की जाती है…ढ़ोल, नगाड़े और शहनाइयों के बीच बड़े ही धूम-धाम से ये शादी होगी…और यकीनन एक यादगार शादी होगी

    Latest articles

    8 Monster Ports That are Frightening Fun and gambling tips you will Where you should Play Her or him

    ArticlesGambling tips: Other Fee TipsHow can i have fun with the Unbelievable winnings?Gaming ExperienceΠαιχνίδια...

    No deposit Added bonus Rules Personal Totally free Now offers play huangdi the yellow emperor slot machine inside the 2026

    ContentPlay huangdi the yellow emperor slot machine | Can i earn real cash without...

    Insane Las vegas Gambling enterprise secret of nefertiti slot machine real money Totally free Chip Codes: $a hundred No deposit Extra July 2026

    Blogs$215 No deposit Added bonus Now available - secret of nefertiti slot machine real...

    Melbet promo code NEWBONUS How to get phantoms mirror free spins no deposit around 1750 bonus

    For many who enjoy gaming while you are off the computers, it is well...

    More like this

    8 Monster Ports That are Frightening Fun and gambling tips you will Where you should Play Her or him

    ArticlesGambling tips: Other Fee TipsHow can i have fun with the Unbelievable winnings?Gaming ExperienceΠαιχνίδια...

    No deposit Added bonus Rules Personal Totally free Now offers play huangdi the yellow emperor slot machine inside the 2026

    ContentPlay huangdi the yellow emperor slot machine | Can i earn real cash without...

    Insane Las vegas Gambling enterprise secret of nefertiti slot machine real money Totally free Chip Codes: $a hundred No deposit Extra July 2026

    Blogs$215 No deposit Added bonus Now available - secret of nefertiti slot machine real...