More
    HomeEntertainment'Psycho Saiyaan' का मेरे करियर में बड़ा योगदान: Dhvani Bhanushali

    ‘Psycho Saiyaan’ का मेरे करियर में बड़ा योगदान: Dhvani Bhanushali

    Published on

    spot_img

    मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। सिंगर ध्वनि भानुशाली (Dhvani Bhanushali) के सॉन्ग ‘साइको सइयां’ (‘Psycho Saiyaan’) को रिलीज हुए छह साल पूरे हो चुके हैं। ध्वनि ने ‘साहो’ के गाने से जुड़ी अपनी यादें ताजी की और बताया कि यह उनके करियर में खास महत्व रखता है।

    ध्वनि भानुशाली (Dhvani Bhanushali) ने बताया कि इस गाने के लिए उन्होंने खास तरीके से प्रैक्टिस की थी और तेलुगू, तमिल के साथ मलयालम में हर शब्द को सावधानी से उच्चारण करना सीखा।

    ध्वनि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘Psycho Saiyaan’ पर डांस करती नजर आईं।

    यह गाना साल 2019 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘साहो’ का है, जिसमें प्रभास, श्रद्धा कपूर, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, अरुण विजय और नील नितिन मुकेश जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया था।

    ध्वनि ने कैप्शन में लिखा, “आज ‘Psycho Saiyaan’ सॉन्ग के छह साल पूरे हो चुके हैं। मुझे आज भी याद है, जब यह सब शुरू हुआ था। मैंने ‘वास्ते’ गाना रिलीज किया था और गोवा में दोस्तों के साथ थी, तभी मुझे फोन आया कि ‘साइको सइयां’ को तीन और भाषाओं, तेलुगू, तमिल और मलयालम में गाना है।”

    उन्होंने बताया कि वह उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ी नर्वस भी थीं, लेकिन उनकी टीम ने उनका हौसला बढ़ाया।

    इस गाने (Psycho Saiyaan) के लिए ध्वनि ने संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ काम किया और हर भाषा में शब्दों का सही उच्चारण सीखा। शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात प्रभास और श्रद्धा कपूर से हुई।

    ध्वनि ने बताया, “कई लोगों ने मुझसे कहा कि मेरी आवाज श्रद्धा के लिए एकदम सही थी। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

    ध्वनि ने इस गाने को करियर का पहला बड़ा कदम बताया, जिसने उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और प्रशंसकों के करीब लाया। उन्होंने गायक सचेत टंडन के साथ मिलकर बनाए इस गाने को प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया।

    उन्होंने लिखा, “जब मैं अपने शोज में या सोशल मीडिया पर फैंस को इस गाने पर गाते-नाचते देखती हूं, तो मुझे संगीत की ताकत का एहसास होता है।”

    –आईएएनएस

    एमटी/एबीएम

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Zone Gambling enterprise: #step 1 Rated elementium spin 16 online casino Internet casino Harbors, Web based poker & Alive Video game

    ArticlesPlay with Luckyzon Gambling enterprise Alive Gambling establishment | elementium spin 16 online casinoPorts...

    Fortunate Emperor Local casino gameart games online Opinion 2026 Could it be Legitimate & Secure?

    ContentCasino games during the Happy Mister Gambling enterprise | gameart games onlineAll of our...

    20 Free Revolves slot paco and the popping peppers No deposit Required Updated March 2026

    PostsSlot paco and the popping peppers - Exactly how No deposit 100 percent free...

    Greatest Totally lucha maniacs slot games free Revolves Bonuses in the usa 2026

    PostsDone Reputation, Put and you will Gamble | lucha maniacs slot gamesThe Finest Crypto...

    More like this