More
    HomeCrimeSaif Ali Khan मामले में आया ट्विस्ट, सैफ और Kareena के बयानों...

    Saif Ali Khan मामले में आया ट्विस्ट, सैफ और Kareena के बयानों में अंतर; जानें क्या कहा?

    Published on

    spot_img

    Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमले की गुत्थी अभी सुलझी ही नहीं थी कि कहानी ने एक नया मोड़ ले लिए। पहले तो लोग सैफ की फिटनेस को लेकर शक कर रहे थे, अब इससे जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरसअल, हमले में सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने जो पुलिस को बयान दिया है, उन दोनों के बयानों में एक बड़ा अंतर सामने आया है, जिसने इस केस को और भी जटिल बना दिया है। इस घटना में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, खासकर करीना कपूर द्वारा दिए गए बयान को लेकर। इसके अलावा, आरोपी की गिरफ्तारी और उस पर की जा रही फॉरेंसिक जांच ने भी इस मामले को एक नई दिशा दी है।

    15-16 जनवरी की रात को सैफ अली खान पर हमले की घटना को लेकर एक्टर ने मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया था जिसमें सैफ ने बताया कि वो और उनकी बीवी करीना कपूर खान अपनी building की 11वीं मंजिल पर थे, जब अचानक नैनी एलियामा फिलिप की आवाज सुनाई दी।। इस आवाज को सुनकर दोनों ने हमलावर के बारे में जानने के जल्दी से उपर वाले फ्लोर पर आ गए।। और करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोनों ने मिलकर जेह के कमरे की ओर रुख किया। लेकिन जब पुलिस ने करीना कपूर खान से सही सवाल किया की उस रात क्या हुआ था तो उन्होंने कुछ ऐसा बताया जिसने इस पुरे केस को बिगाड़ दिया और पुलिस के मन में भी शक की भावना आ गई। करीना कपूर खान ने ये दावा किया कि सिर्फ सैफ ही जहांगीर के कमरे में गए थे।इसके अलावा कोई नैनी वहां नहीं थी। अब इस बयानी अंतर ने सवाल उठाए हैं कि आखिर दोनों के बयान में इतना बड़ा फर्क क्यों है? क्या यह एक भूल है, या फिर इस मामले में कुछ और भी है, जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही है?

    सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि अगर दोनों ने एक ही घटनाक्रम का हिस्सा देखा, तो फिर दोनों के बयान इतने अलग क्यों हैं? क्या ये अंजाने में हुआ है, या फिर इसमें कुछ छिपाया जा रहा है? करीना कपूर का बयान इस बात को और भी शक के दायरे में रखता कि क्या उनके बयान में कोई खास उद्देश्य छिपा हुआ है। हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद की हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी है। इसके अलावा, आरोपी की फॉरेंसिक जांच भी की जाएगी, ताकि ये साफ किया जा सके कि वही इंसान सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स है, जो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है।। मुंबई की एक अदालत ने आरोपी की पहचान के लिए पुलिस को फॉरेंसिक परीक्षण करने का निर्देश दिया, जिसे अदालत ने भी मंजूरी दे दी है।

    इस कदम को उठाने के पीछे की वजह आरोपी की असली पहचान को साफ करना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आरोपी वही है, जिसने सैफ अली खान पर हमला किया था। हालांकि, आरोपी के पिता ने ये दावा किया है कि उनका बेटा इस मामले में फंसाया गया है और सीसीटीवी फुटेज में जो शख्स दिख रहा है, वो उनका बेटा नहीं है।।।ये केस अब उलझता जा रहा है, एक तरफ साफ और करीना का बयान, दूसरी तरफ हमलावर के पिता का बयान।।दोनो की चौंकाने वाले खुलासे हैं। आरोपी के पिता ने कहा कि उनके बेटे को समानताओं के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, और वो इसके खिलाफ बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय और Indian High Commission से मदद की अपील करेंगे। इस तरह, आरोपी के परिवार ने अपने बेटे की निर्दोषता का दावा किया है, जो इस मामले को और भी विवादित बना देता है।

    बताते चलें की पुलिस ने अदालत को बताया कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स की पहचान के लिए पुलिस को और समय चाहिए। अदालत ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी की पुलिस हिरासत को 29 जनवरी तक बढ़ा दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी की पहचान के लिए और समय दिया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह वही व्यक्ति है, जो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। इस फैसले से साफ है कि पुलिस इस मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती, बल्कि वह सभी पहलुओं पर जांच करना चाहती है, ताकि किसी निर्दोष को फंसाया न जा सके और सही अपराधी की पहचान हो सके।
    सैफ अली खान और करीना कपूर के बयानों में फर्क पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दोनों के बयान में जो अंतर है, वो इस मामले को और भी पेचीदा बना देता है। यदि हम दोनों के बयानों को ध्यान से देखें, तो करीना कपूर का बयान और सैफ अली खान का बयान एक दूसरे से मेल नहीं खाते। जहां सैफ ने कहा कि दोनों पति-पत्नी जहांगीर के कमरे में गए थे, वहीं करीना ने ये कहा कि सिर्फ सैफ ही वहां गए थे। ये कहानी को घुमा देता है। क्या यह केवल एक भूल थी, या फिर करीना कपूर ने जानबूझकर सच्चाई को छिपाने की कोशिश की है? क्या इस मामले में कुछ और है, जिसे मीडिया से दूर रखा जा रहा है? क्या सैफ और करीना दोनों अपने बयान बदल रहे हैं, ताकि किसी और व्यक्ति को इस मामले में फंसाया जा सके? ये सवाल इस समय लोगों के मन में घूम रहे हैं और मामले की जांच में एक नया मोड़ ला रहे हैं।

    सैफ अली खान पर हुए हमले का मामला अब एक नई दिशा में बढ़ चुका है। सैफ और करीना के बयानों में अंतर, आरोपी की फॉरेंसिक जांच, और आरोपी के पिता का बयान इस पूरे मामले को और भी विवादित बना रहे हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर के बयानों में अंतर पर सवाल उठ रहे हैं, और यह मामला अब और भी जटिल होता जा रहा है। यह देखना बाकी है कि इस मामले में सच क्या है और आगे की जांच में क्या नए खुलासे होंगे।

    Latest articles

    No deposit Added bonus Rules Personal Totally free Now offers play huangdi the yellow emperor slot machine inside the 2026

    ContentPlay huangdi the yellow emperor slot machine | Can i earn real cash without...

    Insane Las vegas Gambling enterprise secret of nefertiti slot machine real money Totally free Chip Codes: $a hundred No deposit Extra July 2026

    Blogs$215 No deposit Added bonus Now available - secret of nefertiti slot machine real...

    Melbet promo code NEWBONUS How to get phantoms mirror free spins no deposit around 1750 bonus

    For many who enjoy gaming while you are off the computers, it is well...

    Private Gambling enterprise Also provides & 100 percent free black jack pro series online casino Revolves United kingdom

    In charge gaming are integrated into all of our platform’s functional model, perhaps not...

    More like this

    No deposit Added bonus Rules Personal Totally free Now offers play huangdi the yellow emperor slot machine inside the 2026

    ContentPlay huangdi the yellow emperor slot machine | Can i earn real cash without...

    Insane Las vegas Gambling enterprise secret of nefertiti slot machine real money Totally free Chip Codes: $a hundred No deposit Extra July 2026

    Blogs$215 No deposit Added bonus Now available - secret of nefertiti slot machine real...

    Melbet promo code NEWBONUS How to get phantoms mirror free spins no deposit around 1750 bonus

    For many who enjoy gaming while you are off the computers, it is well...