More
    HomeNationalVande Bharat Sleeper Train को यात्रियों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, Tickets Booking शुरू...

    Vande Bharat Sleeper Train को यात्रियों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, Tickets Booking शुरू होते ही कुछ घंटों में फुल

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उद्घाटन की गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) को यात्रियों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसकी टिकट बुकिंग खुलने के कुछ ही घंटों के अंदर पूरी भर गई। यह जानकारी रेल मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दी गई।

    देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) कामाख्या और हावड़ा के बीच चलेगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 17 जनवरी 2026 को हरी झंडी दिखाई गई थी।

    रेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, कामाख्या (केवाईक्यू) और हावड़ा (एचडब्ल्यूएच) के बीच चलने वाली वंदे भारत शयनयान रेलगाड़ी (Vande Bharat Sleeper Train) (रेलगाड़ी संख्या 27576) की पहली व्यावसायिक यात्रा को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। पीआरएस और अन्य साइटों के माध्यम से टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर सभी सीटें बुक हो गईं।

    रेल मंत्रालय के मुताबिक, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) 22 जनवरी 2026 से कामाख्या से और 23 जनवरी 2026 से हावड़ा से अपनी पहली व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी। इस नई रेल सेवा के लिए टिकट बुकिंग 19 जनवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे शुरू हुई। 24 घंटे से भी कम समय में सभी श्रेणियों के टिकट पूरी तरह बिक गए, जो इस प्रीमियम सेमी-हाई-स्पीड रेल सेवा के प्रति जनता के जबरदस्त उत्साह को दर्शाता है।

    रेलवे ने बयान में आगे कहा, अपनी पहली ही व्यावसायिक यात्रा में मिली इस शानदार प्रतिक्रिया से यात्रियों की तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक रेल यात्रा विकल्पों के प्रति बढ़ती रुचि स्पष्ट दिखाई देती है। कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत शयनयान रेलगाड़ी से पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है, जो आधुनिक सुविधाएं, बेहतर यात्रा समय और विश्व स्तरीय रात्रिकालीन यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।

    इसके अतिरिक्त, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को नौ नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया है, इनमें कामाख्या -रोहतक, हावड़ा- आंनद विहार टर्मिनल, बेंगलुरु-अलीपुरद्वार, अलीपुरद्वार-मुंबई और गोमती नगर-डिब्रूगढ़ जैसे रूट्स शामिल हैं।

    –आईएएनएस

    एबीएस/

    अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में thehinditop.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर thehinditop.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

    Latest articles

    Fortunate Emperor Local casino gameart games online Opinion 2026 Could it be Legitimate & Secure?

    ContentCasino games during the Happy Mister Gambling enterprise | gameart games onlineAll of our...

    20 Free Revolves slot paco and the popping peppers No deposit Required Updated March 2026

    PostsSlot paco and the popping peppers - Exactly how No deposit 100 percent free...

    Greatest Totally lucha maniacs slot games free Revolves Bonuses in the usa 2026

    PostsDone Reputation, Put and you will Gamble | lucha maniacs slot gamesThe Finest Crypto...

    Play subtopia slot Anywhere in Australian continent 2026

    PostsSubtopia slot: Play Your chosen Mobile Online casino gamesFantastic Nugget Local casino Application Just...

    More like this

    Fortunate Emperor Local casino gameart games online Opinion 2026 Could it be Legitimate & Secure?

    ContentCasino games during the Happy Mister Gambling enterprise | gameart games onlineAll of our...

    20 Free Revolves slot paco and the popping peppers No deposit Required Updated March 2026

    PostsSlot paco and the popping peppers - Exactly how No deposit 100 percent free...

    Greatest Totally lucha maniacs slot games free Revolves Bonuses in the usa 2026

    PostsDone Reputation, Put and you will Gamble | lucha maniacs slot gamesThe Finest Crypto...