More
    HomeCrime'वरना 36 टुकड़ों में मिलेंगी बेटियां…' ये क्या बोल गए Kumar Vishwas;...

    ‘वरना 36 टुकड़ों में मिलेंगी बेटियां…’ ये क्या बोल गए Kumar Vishwas; फिर मचा बवाल

    Published on

    spot_img

    Kumar Vishwas: कवि कुमार विश्वास अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। अभी हाल ही में एक बार फिर वह अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आइए जानते हैं तैमूर अली खान के नाम पर सैफ अली खान पर निशाना साधने के बाद कुमार विश्वास ने अब क्या कह दिया जिससे विवाद शुरू हो गया है? दरअसल, बीते दिन उत्तर प्रदेश के आगरा में राम कथा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

    इस दौरान कवि कुमार विश्वास ने पेरेंट्स को ऐसी नसीहत दे डाली जो खूब चर्चा में है। कथा के दौरान कुमार विश्वास ने कहते हैं, ‘जो बेटियां अपने पिता के साथ अपना दुख साझा कर सकती हैं, उनका कोई दुरुपयोग नहीं कर सकता। मैं सभी पिताओं से अनुरोध करता हूं कि अपनी बेटियों को दोस्त बनाएं और उन्हें सहारा देने के लिए कंधा दें। नहीं तो कोई और उन्हें कंधा दे देगा। इसके बाद बेटी सूटकेस में 36 टुकड़ों में मिलेगी।’

    कुमार विश्वास ने आगे कहा, ‘मैं ये सब इसलिए भी कह रहा हूं क्योंकि मुझे सीमा पार से धमकियां मिल रही हैं। आजकल बच्चे छोटी-छोटी बातों पर आत्महत्या कर लेते हैं। अगर उन्हें आईफोन न मिले तो वे आत्महत्या कर लेते हैं, अगर वे आईआईटी में फेल हो जाएं तो वे आत्महत्या कर लेते हैं। यह सब इसलिए होता है क्योंकि उन्हें खुद पर भरोसा नहीं होता। उन्हें अपने माता-पिता और दोस्तों पर भरोसा नहीं होता।’ कुमार विश्वास ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

    हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब कुमार विश्वास ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले कुमार विश्वास ने तैमूर अली खान के नाम पर एक बयान दिया था, जो बहुत विवादों में घिर गया था। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए बॉलीवुड स्टार्स पर हमला बोला था। कुमार कहते हैं, ‘मुझे पता है कि लोग यहां टिप्पणियां रिकॉर्ड करने के लिए बैठे हैं। लेकिन मैं कह दूं कि माया नगरी में बैठने वालों को ये समझना होगा कि देश क्या चाहता है। अब ये चलेगा नहीं कि लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसा हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरो हम बनाएंगे- हिरोइन हम बनाएंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले किसी आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे, ये चलेगा नहीं। इतने नाम पड़े हैं यार, कुछ भी रख लेते। रिजवान रख लेते, उस्मान रख लेते, यूनुस रख लेते, हुजूर के नाम पर कोई नाम रख लेते। तुम्हें एक ही नाम मिला।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जिस बदतमीज आदमी ने, जिस लंगड़े आदमी ने हमारे देश में आकर यहां की मां-बहनों के साथ बलात्कार किया, वो लफंगा ही मिला तुम्हें इस प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए। अब अगर इसे हीरो बनाओगे, तो हम इसे खलनायक तक नहीं बनने देंगे, ये याद रखना’। कुमार विश्वास के इस बयान ने राजनीति गलियारों में भी खूब तूल पकड़ा था। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस हमले की तार कुमार विश्वास के उस बयान से जोड़ा था

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...