More
    HomeEntertainmentAayushmati Geeta Matric Pass का ट्रेलर हुआ रिलीज

    Aayushmati Geeta Matric Pass का ट्रेलर हुआ रिलीज

    Published on

    spot_img

    Aayushmati Geeta Matric Pass का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 18 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    प्रदीप खैरवार द्वारा निर्देशित “आयुषमती गीता मैट्रिक पास” (Aayushmati Geeta Matric Pass) का ट्रेलर 28 सितंबर को रिलीज किया गया है। ट्रेलर रिलीज का कार्यक्रम पिंपरी-चिंचवाड़ में स्थित डीवाई पाटिल कॉलेज में किया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म कलाकारों के साथ सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस फिल्म को प्रदीप खैरवार और शानू सिंह राजपूत ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म से कशिका कपूर डेब्यू कर रही है। बता दें कि आयुषमती गीता मैट्रिक पास 18 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    इस फिल्म (Aayushmati Geeta Matric Pass) का सेंट्रल कैरेक्टर गीता गांव के परिवेष में पली बढ़ी एक लड़की है। ट्रेलर में दिखता है कि गीता को एक लड़के से प्रेम हो जाता है, मगर हर लव स्टोरी की तरह इसमें भी दोनों शादी के सपने देखने लगते हैं। लेकिन दोनों की शादी में बाधा आती है गीता का मैट्रिक पास नहीं कर पाना। दरअसल लड़की के पिता अपनी बेटी की शादी तब ही करेंगे जब वह मैट्रिक पास कर लेगी।

    आयुषमती गीता मैट्रिक पास (Aayushmati Geeta Matric Pass) की कहानी शिक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव के आस-पास घूमती है। ट्रेलर में गीता अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए समाजिक बाधाओं से लड़ती हुई दिखती है। यह फिल्म बेटी पढ़ओ बेटी बचाओ पर आधारित है। ट्रेलर में गीता और कुंदन के बीच रोमांस को बखूबी रूप से दर्शाया गया है। ट्रेलर में कुंदन एक सहायक बॉयफ्रेंड के किरदार में दिख रहा है, जो गीत के संघर्षों में उसके साथ खड़ा है।

    यह फिल्म दर्शकों को एक दिलचस्प कहानी से परिचित करवाने वाली है। फिल्म में कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने काम किया है, जिसमें अनुज सैनी, अतुल श्रीवास्तव और अलका अमीन शामिल हैं। प्रदीप खैरवार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस भी भरपूर है। फिल्म का उद्देश्य शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

    फिल्म (Aayushmati Geeta Matric Pass) में अनुज सैनी कुंदन का रोल निभा रहे हैं। गुड आईडिया फिल्म्स और स्पंक प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म के निर्माता प्रदीप खैरवार, शानू सिंह राजपूत, सह निर्माता जेके एंटरटेनमेंट व पेंटेक इंटरनेशनल हैं। इस फैमिली ड्रामा फिल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के वाराणसी और चंदौली में हुई है। यह फिल्म 18 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...