More
    HomeNationalप्रदेशNursery का छात्र Non Veg लेकर स्कूल गया तो हुआ सस्पेंड, School...

    Nursery का छात्र Non Veg लेकर स्कूल गया तो हुआ सस्पेंड, School Principal ने दिया अजब बयान !

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) से एक अजीब मामला सामने आया है। मामला हिल्टन कॉनवेंट स्कूल (Hilton Convent School) का है। यहां नर्सरी क्लास का बच्चा अपने लंच में नॉन वेज (Non Veg in Lunch) लेकर गया तो उसे सस्पेंड कर दिया गया। इतना ही नहीं बच्चे के सस्पेंशन पर स्कूल के प्रिंसिपल (School Principal) ने जो कहा वो भी हैरान करने वाला है।

    यूपी के Amroha में हिल्टन कान्वेट स्कूल है। यहां नर्सरी में पढ़ने वाला 7 साल का छात्र कथित तौर पर अपने लंच में Non Veg लेकर पहुंचा। इसपर स्कूल प्रिंसिपल अवनीश कुमार (Principal Avnish Kumar) नाराज हो गए। उन्होंने छात्र को सस्पेंड कर दिया। प्रिंसिपल अवनीश कुमार ने बच्चे के पेरेंटस को स्कूल बुलाया, इस दौरान बच्चे को अकेले बिठा कर रखा गया। बच्चे के पेरेंट्स स्कूल पहुंचे तो उनमें और प्रिंसिपल में तीखी बहस हुई। इस मामले से जुडा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में प्रिंसिपल को कहते सुना जा सकता है। वो बोलते हैं कि स्टूडेंट अक्सर अपने लंच में Non Veg लेकर आता है। इतना नहीं स्कूल प्रिंसिपल के पद पर बैठे अवनीश कुमार को मंदिर मस्जिद की बात करते हुए भी सुना जा सकता है। जबकि बच्चे की मां ने इन आरोपों को गलत बताया है।

    जब मामले ने तूल पकड़ा को प्रशासन ने भी हरकत में आ गया। Amroha के जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी का कहना है कि घटना को लेकर शिकायत नहीं मिली है (खबर लिखे जाने तक)। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पक्ष पर कार्यवाही की जाएगी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this