More
    HomeEntertainmentArjun Kapoor ने पीठ पर लिखवाया ‘रब राखा’, टैटू का बताया मां...

    Arjun Kapoor ने पीठ पर लिखवाया ‘रब राखा’, टैटू का बताया मां कनेक्शन

    Published on

    spot_img

    ‘सिंघम अगेन’ के खलनायक और इंडस्ट्री के डैशिंग स्टार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपना टैटू ‘रब राखा’ फ्लॉन्ट किया है। टैटू के जरिए अभिनेता ने अपनी दिवंगत मां को याद किया।

    ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने एक मोनोक्रोम वीडियो मोंटाज के साथ बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह टैटू बनवाते नजर आ रहे हैं। टैटू में उन्होंने ‘रब राखा’ लिखवाया है। पोस्ट में अभिनेता ने अपनी दिवंगत मां मोना शौरी का भी जिक्र किया है।

    इंस्टाग्राम पर अपने नए टैटू को दिखाते हुए अभिनेता ने लिखा “रब राखा, मेरी मां हमेशा यही कहती थी कि अच्छे और बुरे समय में भगवान हमेशा आपके साथ रहें। आज भी ऐसा लगता है कि वह (मां) मेरे साथ यहीं हैं, मेरा मार्गदर्शन कर रही हैं और मेरी देखभाल कर रही हैं। मैंने यह टैटू ‘सिंघम अगेन’ रिलीज से पहले बनवाया था और अब, जब मैं नए अध्याय की दहलीज पर खड़ा हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि वह मेरा साथ दे रही हैं, मुझे याद दिला रही हैं कि ब्रह्माण्ड ने मेरे लिए कुछ अच्छा प्लान कर रखा है।“

    ‘तेवर’ के अभिनेता ने पोस्ट के अंत में मां को आभार जताते हुए कहा “मां मुझे विश्वास सिखाने के लिए धन्यवाद। रब राखा हमेशा।“

    ‘सिंघम अगेन’ में अभिनेता विलेन के खतरनाक अंदाज में नजर आए।

    फिल्म में अर्जुन (Arjun Kapoor) की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। ‘सिंघम अगेन’ में इंडस्ट्री की शानदार कास्ट है। अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों से सजी फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में ‘दबंग’ स्टार सलमान खान भी कैमियो में नजर आए हैं।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this