More
    HomeNationalArvind Kejriwal पंजाब के रास्ते Rajya Sabha जाने की तैयारी में: Pratap...

    Arvind Kejriwal पंजाब के रास्ते Rajya Sabha जाने की तैयारी में: Pratap Singh Bajwa

    Published on

    spot_img

    चंडीगढ़, 25 फरवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक (Arvind Kejriwal) अरविंद केजरीवाल चौथी बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव नहीं जीत पाए। Kejriwal की हार के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भी करारी हार हुई। अब मीडिया के गलियारों में केजरीवाल के सियासी सफर पर अटकलें जारी हैं।

    इस बीच पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) ने दावा करते हुए कहा है कि Kejriwal पंजाब के रास्ते राज्यसभा (Rajya Sabha) जा सकते हैं।

    चंडीगढ़ में मंगलवार को मीडिया से बातचीत करने के दौरान कांग्रेस विधायक ने दावा क‍िया क‍ि केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की जगह पर राज्यसभा जा सकते हैं। अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से व‍िधायक रहे गुरप्रीत गोगी के न‍िधन के चलते यहां होने वाले उपचुनाव में प्रदेश की राजनीति में उतारा जा सकता है।

    हालांकि, इस तरह की खबरों को पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रवक्ताओं और मंत्रियों के द्वारा खारिज कर दिया गया है।

    आप पंजाब की ओर से कहा जा रहा है कि यह सिर्फ अफवाह है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है। आम आदमी पार्टी में इसे लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। विपक्ष के नेता विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठा सकते। इसलिए वह इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं।

    वहीं, भाजपा और अन्य दलों का दावा है कि केजरीवाल दिल्ली चुनाव में हारने के बाद पंजाब की कमान अपने हाथों में लेना चाहते हैं। वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटाकर खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि पंजाब में विरोधियों ने कभी भी केंद्र सरकार के सामने पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए। हमारे बारे में बेबुनियाद बातें करने के अलावा इनके पास कोई काम ही नहीं है। ये हमेशा मुझे मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के बारे में ही सोचते रहते हैं।

    –आईएएनएस

    डीकेएम/सीबीटी

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...