More
    HomeEntertainmentBigg Boss 18 के चैंपियन बने Karan Veer Mehra, ट्रॉफी के साथ...

    Bigg Boss 18 के चैंपियन बने Karan Veer Mehra, ट्रॉफी के साथ जीती इतनी बड़ी रकम

    Published on

    spot_img

    Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के शो BIGG BOSS 18 के फिनाले के साथ ही विनर मिल चुका है। शो के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को इस सीजन का विजेता घोषित किया गया, जबकि करणवीर के साथ कंटेस्टेंट्स का विरोध और सपोर्ट करने वाले विवियन डीसेना रनर अप रहे। इसके आलवा रजत दलाल टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रहे। ट्रॉफी के साथ करणवीर मेहरा ने 50 लाख रुपए भी जीते हैं। जबकि ईशा सिंह और चुम दरांग का बिग बॉस सीजन 18 का विनर बनने का सपना चूर-चूर हो गया।

    बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने अपनी मां और बहन के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ ही उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट भी लिखा। इस तस्वीर में वह ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘जिस पल का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आखिरकार आ गया है। जनता का लाडला जीत गया है।बिग बॉस 18 का असली हीरो अपने वादे के मुताबिक ट्रॉफी के साथ वापस आ गया है। आप सभी ने अपनी असली ताकत दिखाई है। करण के वीरों ये जीत आपकी है।दूसरी ट्रॉफी भी अब घर आ गई है और यह पहले से कहीं ज़्यादा चमक रही है। जश्न शुरू हो गया है।’

    https://www.instagram.com/p/DFBR3U_MT99/?utm_source=ig_web_copy_link

    बता दे कि करणवीर मेहरा टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों में से एक हैं। उन्होंने साल 2005 में अपने करियर की शुरुआत रिमिक्स शो से की थी। उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित बीवी और मैं में भी काम किया था। रागिनी MMS, मेरे डैड की मारुती, ब्लड मनी, बदमाशियां और आमीन जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। करणवीर खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विनर भी रहे हैं। उन्होंने पहली शादी देविका मेहरा से की थी। 2009 से लेकर 2018 तक उनकी शादी चली फिर तलाक हो गया। उन्होंने दूसरी शादी निधि सेठ से साल 2021 में की, 2023 में तलाक हो गया। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़े-लिखे हैं।

    बता दें की 4 अक्टूबर, 2024 बिग बॉस सीजन 18 की शुरुआत हुई। इस सीजन में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, ऐलिस कौशिक, ईशा सिंह, मुस्कान बामने, शहजादा धामी, शिल्पा शिरोडकर, गुणरत्न सदावर्ते, अरफीन खान, सारा अरफीन खान, तजिंदर सिंह बग्गा, हेमा शर्मा उर्फ ​​विरल भाभी, श्रुतिका अर्जुन, नायरा एम बनर्जी, चूम दरांग और रजत दलाल थे। 105 दिनों के इस शो के दौरान दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...