More
    HomeNationalBihar Budget में समाज के हर वर्ग के लोगों का रखा गया...

    Bihar Budget में समाज के हर वर्ग के लोगों का रखा गया ख्याल: Nitish Kumar

    Published on

    spot_img

    पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विधानसभा में पेश बजट 2025-26 (Bihar Budget) पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है। इस साल बिहार का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का है। बिहार की विकास दर 14.5 प्रतिशत रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा, (Bihar Budget 2025-26) न्याय के साथ विकास के हमारे संकल्प को मजबूत करेगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि राज्य सरकार अपने राजकोषीय संसाधनों के समुचित प्रबंधन से बिहार के आर्थिक विकास को गति देगी। सड़कों का चौड़ीकरण कर आवागमन की सुविधा को बेहतर किया जाएगा। युवाओं को रोजगार देने के हमारे प्रयास जारी रहेंगे। हम सरकारी नौकरी के साथ-साथ रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित हैं, इसके लिए वित्तीय संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में हमारे प्रयास से हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान बजट में किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था को समावेशी, तीव्र एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में Bihar Budget 2025-26 अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। जहां एक ओर हर जिले को फोर-लेन सड़क से जोड़ा जाएगा, वहीं राज्य के लोगों के लिए सस्ती एवं सुलभ वायु सेवा उपलब्ध कराने के लिए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना से राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणात्मक सुधार आएगा। निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार हमेशा तत्पर रही है और इस बजट में इसके लिए कई नई नीतियों के साथ बड़े और महत्वपूर्ण नीतिगत सुधार किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर Bihar Budget 2025-26 में किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है। यह एक संपूर्ण, समावेशी एवं विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है। 23 जुलाई 2024 को केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद पेश किए गए बजट में बिहार को विशेष आर्थिक मदद दी गई थी। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में बिहार की विभिन्न विकास योजनाओं तथा बिहार के लोगों के हितों का विशेष ध्यान रखा है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सहायता तथा राज्य सरकार के बजटीय प्रावधानों से बिहार के विकास को और गति मिलेगी और राज्य नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

    –आईएएनएस

    एमएनपी/एबीएम

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...