केंद्र सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने बुधवार को यह जानकारी लोकसभा में दी। मंत्री ने बताया कि इन सभी OTT प्लेटफॉर्म्स पर गंदे और अश्लील कंटेंट दिखाया जा रहा था। साल 2021 के आईटी नियम के तहत इस सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई की है।
18 OTT प्लेटफॉर्म को किया गया बंद
केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील और भद्दे कंटेंट को रोकने के लिए ये कार्रवाई की है। जिसमें अश्लील कंटेंट की वजह से 18 ओटीटी प्लेटफॉर्मों को ब्लॉक किया गया है। एल मुरुगन ने शिवसेना यूबीटी के सांसद अनिल देसाई के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह कार्रवाई साल 2021 के आईटी नियम के तहत की गई है। डिजिटल न्यूज पब्लिकेशन को भारतीय प्रेस परिषद के पत्रकारिता आचरण के मानदंडों और केबल टेलीविजन (नेटवर्क विनियमन अधिनियम, 1995) के तहत कार्यक्रम संहिता का पालन करना जरूरी है।
डिजिटल मीडिया समाचार पर भी लगाया गया बैन
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मुरुगन ने कहा कि यूट्यूब न्यूज चैनल बोलता हिंदुस्तान और नेशनल दस्तक सहित डिजिटल मीडिया पर समाचार और समसामयिक मामलों के प्रकाशक आईटी नियम, 2021 की धारा 69ए के अंतर्गत आने वाली सामग्री को ब्लॉक करने के लिए निर्देश जारी करने का प्रावधान है।
मार्च में लगाया गया था बैन
मुरुगन ने कहा कि आईटी रूल डिजिटल मीडिया पर समाचार और कंटेम्परेरी मामलों के पब्लिशर और ऑनलाइन क्यूरेटेड कंटेंट के पब्लिशर के लिए आचार संहिता देते हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अलग-अलग कॉर्डिनेटर्स के साथ समन्वय में कार्रवाई की है और इन प्रावधानों के लिए 14 मार्च, 2024 को 18 ओटीटी प्लेटफार्मों को बैन कर दिया है।
इन 18 प्लेटफॉर्म पर लगाया गया है बैन
ड्रीम्स फिल्म्स, वूवी (Voovi), येस्मा, अनकटअड्डा, ट्राई फ्लिक्स, एक्स प्राइम, नियॉन एक्स वीआईपी, बेशर्म, हंटर्स, रेबिट, एक्स्ट्रामूड, न्यूफ़्लिक्स, मूडएक्स, मोजफ्लिक्स, हॉट शॉट्स वीआईपी, फ्यूजी, चिकूफ़्लिक्स, प्राइम प्ले


