More
    HomeNationalCongress ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अरविंद केजरीवाल के...

    Congress ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अरविंद केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित को उतारा

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई है। आम आदमी पार्टी के बाद Congress ने भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

    Congress ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इस लिस्ट में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, रागिनी नायक, अब्दुल रहमान और संदीप दीक्षित जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के सामने नेता संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से टिकट दिया गया है।

    अवध ओक्षा के सामने अनिल चौधरी को बनाया प्रत्याशी

    Congress ने पटपड़गंज से अवध ओक्षा के सामने अनिल चौधरी को मैदान में उतारा है। वहीं मुस्तफाबाद से कांग्रेस ने अली मेहदी को उतारा है। यहां उनका मुकाबला आप के आदिल अहमद खान से होगा। AAP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अब्दुल रहमान को सीलमपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। अब्दुल रहमान के सामने आप ने जुबैर चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है।

    Congress ने पहली सूची में नरेला से अरुणा कुमारी को उतारा है। यहां उनकी टक्कर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश भारद्वाज से होगा। कांग्रेस ने छतरपुर से राजिंदर तंवर को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से आप ने ब्रह्म सिंह तंवर को उम्मीदवार बनाया है।

    इन प्रत्याशियों को मिला है टिकट

    आपको बता दें कि 21 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में Congress ने बुराड़ी से मंगेश त्यागी, आदर्श नगर से शिवांक सिंघल, बादली से देवेंद्र यादव, सुल्तानपुर माजरा से जय किशन, नागलाई जाट से रोहित चौधरी, शालीमारबाग से प्रवीण जैन, वजीरपुर से रागिनी नायक, सदर बाजार से अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल, बल्लीमारान से हारुन यूसुफ, तिलक नगर से पीएस बावा को टिकट दिया है।

    कांग्रेस ने द्वारका से आदर्श शास्त्री, नई दिल्ली से संदीप दीक्षित, कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त, छतरपुर से राजिंदर तंवर, अंबेडकर नगर से जय प्रकाश, ग्रेटर कैलाश से गर्वित सिंघवी, पटपड़गंज से अनिल कुमार, सीलमपुर से अब्दुल रहमान, मुस्तफाबाद से अली मेहदी को चुनावी मैदान में उतारा है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...