IPL में फिक्सिंग का आरोप हमेशा से लगता रहा है। अब इस बात की पुष्टि Lalit Modi ने भी कर दी है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और IPL के संस्थापक Lalit Modi फिर से चर्चाओं में हैं। ललित मोदी ने IPL में फिक्सिंग की पुष्टि की है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक श्रीनिवासन पर फिक्सिंग के संगीन आरोप लगाया है। आपको बता दें कि श्रीनिवासन BCCI के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं और उनके श्रीनिवासन के साथ मतभेद जगजाहिर है।
CSK के मैच में अंपायरों को फिक्स किया जाता था- Lalit Modi
Lalit Modi ने एक पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए CSK के मालिक श्रीनिवासन पर अंपायर फिक्सिंग का आरोप लगाया है। पॉडकास्ट में ललित मोदी ने कहा कि एन श्रीनिवासन चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों में अंपायरों की अदला-बदली किया करते थे। उन्होंने कहा कि श्रीनिवासन ने अंपायरों को बदलने का काम भी किया है। वो CSK के मैचों में CSK के अंपायरों को काम दिया करते थे। यह मुझे अच्छा नहीं लगता था क्योंकि वो खुलेआम फिक्सिंग कर रहे थे। मैंने जब उनके खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की तो वो मेरे खिलाफ चले गए।
श्रीनिवासन ने ऑक्शन को भी किया था फिक्स
Lalit Modi ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ विवाद पर फिर से बड़ा बयान दिया है। CSK के मालिक एन श्रीनिवासन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने IPL 2009 के ऑक्शन में एंड्रयू फ्लिंटॉफ को खरीदने के लिए नीलामी को फिक्स कर दिया था। ललित मोदी ने फिर से उस विषय को उछालते हुए कहा कि श्रीनिवासन की जिद थी कि वो फ्लिंटॉफ को खरीदना चाहते थे। और हर एक फ्रैंचाइजी को उनके फिक्सिंग के बारे में जानकारी थी। ललित मोदी ने अपने बयान में कहा कि हां, हमने ऑक्शन में फिक्सिंग की थी। हर एक फ्रैंचाइजी को इसकी जानकारी थी। हमने सबसे कहा था कि फ्लिंटॉफ पर बोली ना लगाएं क्योंकि श्रीनिवासन उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे।


