More
    HomeCrimeDelhi Bomb Threat: स्कूल को फिर से मिली बम से उड़ाने की...

    Delhi Bomb Threat: स्कूल को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चप्पा-चप्पा खंगाला

    Published on

    spot_img

    Delhi Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है।

    एक बार फिर से दिल्ली के निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्कूल में जांच पड़ताल कर रही है। दिल्ली पुलिस ने स्कूल परिसर में तलाशी अभियान प्रारंभ कर दिया है। क्लासेज को ऑनलाइन मोड में ट्रांसफर कर दिया गया है।

    ई-मेल से भेजा गया था धमकी

    दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित DPS स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को फोन करके धमकी की जानकारी दी। स्कूल प्रशासन ने तुरंत पैरेंट्स को कॉल और मैसेज करके बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का आदेश दिया। स्कूल को उड़ाने की धमकी ई-मेल से भेजा गया था।

    मौके पर दिल्ली पुलिस की टीमें, फायर बिग्रेड, एंबुलेंस, बम स्कवाड और डॉग स्कवाड मौजूद है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभी तक स्कूल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस धमकी देने वाले शख्स की तलाश में जुट गई है।

    स्कूल प्रशासन ने पुलिस को दी जानकारी

    दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि हमें द्वारका सेक्टर-23 स्थित डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। स्कूल प्रशासन ने सुबह पांच बजकर दो मिनट पर फोन कर धमकी मिलने की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, बम निरोधक दल और श्वान दस्ता तलाशी अभियान में शामिल हैं।
    आपको बता दें कि पिछले 11 दिन में 6 बार दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this