More
    HomeNationalप्रदेशDelhi NCR में धूल भरी आंधी से छाया अंधेरा

    Delhi NCR में धूल भरी आंधी से छाया अंधेरा

    Published on

    spot_img

    नोएडा, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi NCR) में शुक्रवार शाम मौसम ने एक बार फिर करवट ली और तेज धूल भरी आंधी (Dust Storm) चलने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा गया। राहगीरों और वाहन चालकों को इससे काफी दिक्कत हुई।

    Delhi NCR में तेज हवा के चलते और मौसम खराब होने के कारण कई जगह जाम की स्थिति देखने को मिली।

    मौसम विभाग ने पहले ही 11 और 12 अप्रैल को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। विभाग के मुताबिक, 13 अप्रैल से मौसम सामान्य होने की संभावना जताई गई है।

    गुरुवार को भी इस तरह का मौसम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बना था। गुरुवार शाम से ही नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश हुई है।

    मौसम विभाग ने तेज हवा, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि इसके बाद अचानक बढ़ते पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। Delhi NCR में शुक्रवार को तेज तूफान और आंधी के साथ-साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। अनुमान है कि 12 अप्रैल को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

    मौसम विभाग ने बताया है कि 12 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    इसके बाद, एक बार फिर 13 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

    मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अगले दिन 14 अप्रैल को एक बार फिर अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना जताई गई है और न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस के पास रहेगा। इसी प्रकार, 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

    –आईएएनएस

    पीकेटी/एबीएम/एकेजे

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...