More
    HomeEntertainmentशादी समारोह में Dhanush और नयनतारा ने एक दूसरे को किया नजरअंदाज,...

    शादी समारोह में Dhanush और नयनतारा ने एक दूसरे को किया नजरअंदाज, वीडियो वायरल

    Published on

    spot_img

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपर स्टार के बीच में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस नयनतारा और Dhanush के बीच में विवाद चल रहा है।

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार एक्टर Dhanush और नयनतारा एक शादी समारोह में एक-दूसरे के आसपास बैठे हुए दिखे। इसके बाद दोनों एक्ट्रेस ने एक दूसरे को नजरअंदाज कर दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    दोनों एक्टर ने एक दूसरे को किया नजरअंदाज

    सोशल मीडिया पर फैन पेज ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें दोनों स्टार शादी समारोह में आगे की लाइन में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नयनतारा गुलाबी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं और उनके साथ उनके पति विग्नेश भी हैं। वहीं Dhanush अन्य मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

    Dhanush ने 10 करोड़ का दिया था नोटिस

    यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई। 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री “नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल” रिलीज हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री की वजह से दोनों स्टार्स में विवाद पैदा हुआ है। बात यहां तक पहुंच चुकी है कि धनुष ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस के साथ 10 करोड़ रुपये की मांग भी की है।

    नयनतारा ने सोशल मीडिया पर लिखा था खुला पत्र

    अभिनेत्री नयनतारा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखे एक पत्र में खुलासा किया है कि अभिनेता ने कथित कॉपीराइट उल्लंघन के लिए 10 करोड़ रुपए की मांग की है। क्योंकि डॉक्यूमेंट्री में उनके प्रोडक्शन “नानम राउडी धान” के बीटीएस फुटेज का इस्तेमाल किया गया हैं।

    नयनतारा ने यह लेटर 16 नवंबर को लिखा था, जब धनुष ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा था। नयनतारा ने इस लेटर में अभिनेता धनुष के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी। नयनतारा ने लिखा था कि आप इंडस्ट्री में स्थापित अभिनेता हैं।

    आपको आपके पिता, भाई का समर्थन मिला है। हम सभी जानते हैं कि सिनेमा मेरे जैसे लोगों के लिए अस्तित्व की लड़ाई है। क्योंकि मेरा इस इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है। मैं आज जिस पद पर हूं, वहां तक ​​पहुंचने के लिए मैंने संघर्ष किया है। मैं इसका श्रेय अपनी कार्य नीति को दूंगी।

    Dhanush के वकील ने दिया था जवाब

    आपको बता दें कि नयनतारा के इस ओपन लेटर के बाद Dhanush के वकीलों के ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया था। स्टेटमेंट में नयनतारा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि अगर नयनतारा 24 घंटे के भीतर 10 करोड़ रुपए का हर्जाना नहीं भरेंगी तो उनके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...