More
    HomeSportsIND vs ENG 1st ODI Nagpur: नागपुर ODI से एक दिन पहले...

    IND vs ENG 1st ODI Nagpur: नागपुर ODI से एक दिन पहले हुआ प्लेइंग 11 का ऐलान, 15 महीनें बाद इस दिग्गज की वापसी

    Published on

    spot_img

    IND vs ENG 1st ODI Nagpur: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इसके लिए प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मौका दिया है। वहीं दिग्गज खिलाड़ी जो रूट की लंबे वक्त के बाद वापसी हुई है। रूट ने इंग्लैंड के लिए आखिरी वनडे नवंबर 2023 में खेला था। उन्होंने यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। अब उनकी वापसी हुई है।

    इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में खेलने वाले कई खिलाड़ियों को वनडे के लिए भी मौका दिया है। अगर नागपुर में गुरुवार को खेले जाने वाले मैच की प्लेइंग इलेवन देखें तो ओपनर खिलाड़ी बेन डकेट और फिलिप साल्ट को मौका दिया गया है। साल्ट और डकेट वनडे में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। हैरी ब्रूक भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

    लियाम लिविंगस्टन की वजह से इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत हो जाता है। वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। लिविंगस्टन 33 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 844 रन बनाए हैं। वे एक शतक और चार अर्धशतक लगा चुके हैं। लिविंगस्टन ने ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए 21 वनडे विकेट भी झटके हैं। जैकब बेथेल को भी मौका मिला है। वे इंग्लैंड के लिए 8 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 4 विकेट लिए हैं।

    भारत की प्लेइंग इलेवन में वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को जगह मिल सकती है। अय्यर और राहुल हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में खेले थे। वाशिंगटन कई मौकों पर अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं। शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की जगह लगभग तय है। मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह को भी मौका मिल सकता है।

    बेन डकेट, फिलिप साल्ट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और साकिब महमूद

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this