PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार महिलाओं को फ्री में सोलर आटा चक्की मशीन दे रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि केंद्र सरकार द्वारा 18 से 65 वर्ष की महिलाओं को नि:शुल्क सोलर आटा चक्की मशीन दी जाएगी।
PIB ने कहा कि यू-ट्यूब चैनल “gyan mandir officials” के वीडियो थंबनेल में ऐसा दावा किया जा रहा है। PIB ने कहा कि यह दावा फर्जी है।


