PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है। जिसमें कई आरोप लगाए जा रहे हैं। और गिरफ्तारी से बचने के लिए जवाब मांगा जा रहा है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल नोटिस को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कथित तौर पर भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) का एक फर्जी पत्र लोगों को मिला है। जिसमें उनके खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए जवाब मांगा गया है।
PIB ने आगे लिखा कि I4C या भारत सरकार के अधीन किसी संगठन ने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है।


