PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत ग्राहक सेवा प्रतिनिधि की नियुक्ति की जा रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट से इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि “आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना” के तहत ग्राहक सेवा प्रतिनिधि की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही 28,500 रुपए मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति से पूर्व 1,090 रुपए का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
PIB ने कहा कि यह दावा फर्जी है। भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है।


