PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार मुफ्त में लैपटॉप बांट रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्या आपको भी मुफ्त लैपटॉप की पेशकश वाला व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ है। सावधान यह आपको धोखा देने के लिए एक घोटाला है।
PIB ने आगे लिखा कि ऐसे संदिग्ध लिंक पर कभी भी क्लिक न करें। व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सावधान रहें।


