More
    HomePublic TopGeneration Beta: 2025 में पैदा होंगे बीटा बेबी... जानिये कौन-सी पीढ़ी को...

    Generation Beta: 2025 में पैदा होंगे बीटा बेबी… जानिये कौन-सी पीढ़ी को किस नाम से जाना जाता है?

    Published on

    spot_img

    Generation Beta: नए साल के शुरुआत होने के साथ ही एक नई पीढ़ी का भी आगमन हो गया है। 1 जनवरी 2025 से जन्मे बच्चों को “Generation Beta” कहा जाएगा।

    Generation Beta की पीढ़ी साल 2025 से 2039 के बीच जन्मे बच्चों को कहा जाएगा। साल 2035 तक दुनिया में Generation Beta की कुल जनसंख्या 16 फीसदी के करीब हो जाएगी। इसके साथ ही, यह पीढ़ी आने वाले दशकों में दुनिया के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    Generation Beta का जीवन AI के दौर में होगा शुरू

    इससे पहले के दौर को Gen Y, Z और अल्फा कहा जाता है। सालों के हिसाब से जनरेशन का नाम देने वाले सोशल रिसर्चर मार्क मैकक्रिंडल का कहना है कि नई जेनरेशन अल्फा ने स्मार्ट तकनीक के दौर को बढ़ते हुए देखा है। वहीं, Generation Beta का जीवन तकनीकी प्रगति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में शुरू होगा।

    ये भी पढ़ें- BCCI ने रिलीज किया Indian Team का 2025 का पूरा शेड्यूल, जानें कितना मैच खेलेगी भारतीय टीम

    विशेषज्ञों का कहना है कि यह पीढ़ी तकनीक के इस्तेमाल में बहुत सक्षम होगी। साथ ही AI उन्हें उनकी शिक्षा, मनोरंजन और सामाजिक जीवन को व्यक्तिगत तरीके से अनुभव करने में मदद करेगा। Generation Beta के बच्चे डिजिटल दुनिया में ज्यादा रहेंगे। यह पीढ़ी एक ऐसे दौर में बड़े होंगे जहां पर्यावरणीय समस्याएं, जलवायु परिवर्तन और शहरीकरण जैसी चुनौतियां उनके आम जीवन को प्रभावित करेगी।

    जनरेशन का नाम 15-20 साल में है बदलता

    आपको बता दें कि पीढ़ियों को नाम देने के पीछे कई वजह हैं। पीढ़ियों के नाम ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कई तरह की घटनाओं के आधार पर इनके नाम तय किए जाते हैं। 15 से 20 साल के अंतराल पर जनरेशन का नाम बदल जाता है। चलिए हम आपको बता दें कि किस जनरेशन को कौन सा नाम दिया गया है।

    GI Generation (The Greatest Generation)- साल 1901 से 1927 के बीच में पैदा हुई पीढ़ी को GI Generation कहते है। इस पीढ़ी के बच्चों ने प्रथम विश्व युद्ध के दंश को सहा था। इस दौर के बच्चे ज्यादातर सैनिक बने और द्वितीय विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।

    The Silent Generation- साल 1928 से 1945 के बीच पैदा हुए बच्चों को साइलेंट पीढ़ी कहा जाता है। इस पीढ़ी ने द्वितीय विश्व युद्ध का दंश को सहा था।

    Baby Boomer- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जन्मे बच्चों को बेबी बूमर कहा जाता है। साल 1946 से 1964 के बीच पैदा हुए बच्चों को बेबी बूमर कहा जाता है। इस जनरेशन ने कई मामलों में आधुनिकता की नींव रखी थी।

    Generation X- साल 1965 से 1980 के बीच पैदा हुए बच्चों को जनरेशन एक्स कहा जाता है। यह जनरेशन बदलते दौर का साक्षी बना था। इस जनरेशन ने तकनीक के नए प्रयोग को भी देखा था।

    ये भी पढ़ें- Atishi के आरोपों को उपराज्यपाल ने बताया ‘घटिया राजनीति’, कहा “ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया”

    Millennials या जनरेशन Y- साल 1981 से 1996 के बीच जन्मे बच्चों को मिलेनियल्स कहा जाता है। इस जनरेशन ने तकनीक के साथ तालमेल बिठाकर खुद को अपडेट किया।

    Generation Z- साल 1997 से 2009 के बीच पैदा हुए बच्चों को जनरेशन Z कहा जाता है। इंटरनेट के उदय के साथ ही यह जनरेशन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सक्रियता बढ़ाई। इस जनरेशन ने बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है।

    Generation Alpha- साल 2010 से 2024 के बीच पैदा हुए बच्चों को जनरेशन अल्फा कहा जाता है। इस जनरेशन में पैदा हुए बच्चों का पूरा परिवार इंटरनेट, सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है।

    Generation Beta- 1 जनवरी 2025 से 2039 के बीच पैदा हुए बच्चों को जनरेशन बीटा कहा जाता है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...