More
    HomeNationalShivraj Singh Chouhan ने कहा मोदी सरकार MSP पर खरीदेगी फसल...

    Shivraj Singh Chouhan ने कहा मोदी सरकार MSP पर खरीदेगी फसल…

    Published on

    spot_img

    आज किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। इसी बीच संसद में भी विपक्ष के नेताओं ने किसानों के मुद्दों को उठाया है। Shivraj Singh Chouhan ने राज्यसभा में MSP को लेकर बड़ी बात कही है।

    केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने संसद में बड़ी घोषणा कर दी है। शिवराज सिंह ने राज्यसभा में इस बात का भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संसद में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सभी कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने को तैयार है। कृषि मंत्री का यह बयान दिल्ली में किसानों के मार्च के बीच आया है।

    MSP पर खरीदी जाएगी फसल- Shivraj Singh Chouhan

    राज्यसभा में Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि मैं आप लोगों को आश्वासन देता हूं कि किसानों की सारी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। यह मोदी सरकार है और यह मोदी की गारंटी को पूरी करने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जब मेरे विपक्ष के दोस्त सत्ता में थे, तब उन्होंने कहा था कि वो एमएस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार नहीं करेंगे। खासकर उपज की लागत पर 50 फीसदी ज्यादा देने की बात पर।  

    जगदीप धनखड़ ने रिकॉर्ड सामने रखने को कहा

    Shivraj Singh Chouhan के बयान पर राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने उन्हें रिकॉर्ड सामने रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पहले की संप्रग सरकार ने कभी किसानों का सम्मान नहीं किया और कभी किसानों की लाभकारी कीमतों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया।

    चौहान ने कहा कि मैं आपके माध्यम से सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि साल 2019 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को उत्पादन लागत पर 50 फीसदी लाभ देकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना करने का फैसला किया है। शिवराज सिंह ने बताया कि सरकार धान, गेहूं, ज्वार और सोयाबीन का उत्पादन लागत से 50 फीसदी अधिक मूल्य पर खरीदा जा रहा है।

    सभापति ने की शिवराज सिंह चौहान की तारीफ

    संसद में बहस के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने Shivraj Singh Chouhan की तारीफ की। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री मेरे साथ थे। जाते समय भी मेरे साथ थे, आते समय भी मेरे साथ थे। जिस व्यक्ति की पहचान देश में लाडले के नाम से थी अब वह किसानों का लाडला होगा। मैं पूरी तरह से आशावाद हूं कि अपने नाम के अनुरूप मंत्री शिवराज यह कर के दिखाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैंने शिवराज सिंह चौहान का नामांकन कर दिया किसान के लाडले।  

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...