More
    HomeNationalRajasthan में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 37 घायल, PM...

    Rajasthan में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 37 घायल, PM ने किया मुआवजे का ऐलान

    Published on

    spot_img

    Rajasthan के जयपुर में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। शुक्रवार सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने एक ट्रक ने CNG टैंकर को टक्कर मार दी। ट्रक और टैंकर के बीच भिड़ंत होने के कारण भीषण आग लग गई।

    इस भिड़ंत के बाद भीषण आग लगी जिसके चपेट में एक पेट्रोल पंप आ गया। पेट्रोल पंप में भी ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में कई गाड़ियां जल गईं। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 37 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    300 मीटर तक फैल गया आग

    चश्मदीदों ने बताया कि पहले CNG ट्रक और एक अन्य ट्रक में भिड़ंत हुई। इस जोरदार भिड़ंत के बाद CNG ट्रक में भयंकर ब्लास्ट हो गया। इसके बाद एक-एक कर कई ब्लास्ट हुए। आग ने करीब 300 मीटर के दायरे में मौजूद सभी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

    बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि धमाके की अवाज 10 किलोमीटर तक उसकी आवाज सुनाई दी। इस ब्लास्ट में 20 से अधिक गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। हादसे की चपेट में एक बस भी आ गई। बस से सवारियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

    PM ने मृतकों को दिया 2 लाख का मुआवजा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों को 2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों को 50 हजार रुपए देने की भी घोषणा की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राजस्थान के जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर दुर्घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है।

    उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपया दिया जाएगा।

    CM ने की घायलों से मुलाकात

    Rajasthan के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी हादसे का मुआयना लेने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। सीएम शर्मा ने मौके पर जाकर अधिकारियों से मुलाकात की। सीएम भजनलाल शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके बेहतर इलाज का निर्देश दिया।

    जब तक रास्ता साफ नहीं हो जाता है, हम यहीं हैं- मंत्री

    हादसे के बारे में जानकारी देते हुए Rajasthan के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने कहा कि यूटर्न लेते हुए टैंकर और ट्रक के बीच भिड़ंत हुई है। आग की लपटें इतनी तेज हुईं कि अन्य वाहनों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है। सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। हम जल्द ही इस रास्ते को साफ करवाएंगे। जब तक रास्ता साफ नहीं हो जाता है, हम यहीं हैं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...