More
    HomeSports"मैं अभी जिंदा हूं..." Vinod Kambli ने भर्ती होने के बाद दिया...

    “मैं अभी जिंदा हूं…” Vinod Kambli ने भर्ती होने के बाद दिया रिएक्शन

    Published on

    spot_img

    विनोद कांबली भारतीय क्रिकेट जगत में एक प्रसिद्ध नाम हैं। Vinod Kambli इन दिनों अपनी सेहत को लेकर काफी चर्चा में हैं।

    Vinod Kambli की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही है। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। उनकी हालत बहुत खराब थी और डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए हैं। जिस कारण उनकी तबीयत काफी गंभीर बताई जा रही हैं। विनोद कांबली ने भी अपनी तबीयत का अपडेट दिया हैं। कांबली ने एक विडियो शेयर किया है।

    ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है- Vinod Kambli

    भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर Vinod Kambli की अचानक से हालत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल कर रही है। डॉक्टर ने बताया कि उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए हैं और वह इससे उबर रहे हैं। जिससे उनकी हालत में सुधार हो रहा है। दरअसल इससे पहले भी कांबली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते रहे हैं।

    डॉक्टर की वजह से जिंदा हूं- Vinod Kambli

    जिस कारण उनकी स्थिति इतनी गंभीर हो गई। लेकिन अब विनोद कांबली ठीक हैं। साथ ही उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा हैं जिसमें वो अपनी सेहत के बारे में अपडेट दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने डॉक्टर को भी धन्यवाद किया हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं यहां के डॉक्टर की वजह से जिंदा हूं। मैं बस यही कहूंगा कि डॉक्टर मुझसे जो भी कहेंगे, मैं वही करूंगा।

    इसके अलावा डॉक्टर ने Vinod Kambli को अस्पताल में भर्ती करवाने से पहली की हालत के बारे में बताया। डॉक्टर ने बताया कि भर्ती करने से पहले उनके शरीर में भारी ऐंठन हो रही थी। वह बैठ और चल नहीं पा रहे थे। भर्ती के समय के उन्हें नींद भी नहीं आ रही थी। अब उनके ठीके होने के संकेत मिल रहे हैं और इस दौरान पूर्व क्रिकेटर डॉक्टर्स और अपने फैंस से बात करते हुए भी दिखाई दिए।

    Vinod Kambli और तेंदुलकर का वीडियो हुआ था वायरल

    उनके चेहरे पर खुशी थी साथ ही उनके इलाज के खर्च का बीड़ा उनके एक फैन ने उठाया है। दरअसल कांबली की सेहत तब से चर्चा का विषय बनी हुई है। जब उन्होंने शिवाजी पार्क में सचिन तेंदुलकर के साथ रमाकांत आचरेकर की प्रतिमा अनावरण समारोह में हिस्सा लिया था। पिछले साल कांबली का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे बिना सहारे के चलने में संघर्ष कर रहे थे और हाल ही में तेंदुलकर का हाथ पकड़े कमजोर कांबली की सार्वजनिक उपस्थिति ने प्रशंसकों को चिंतित कर दिया।

    कपिल देव ने बढ़ाया था मदद का हाथ

    जिसके बाद भारत के साल 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कांबली के इलाज का खर्च देने की पेशकश की थी। इसके लिए उन्होंने शर्त रखी थी कांबली को रिहैब के लिए जाना होगा। साथ ही महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी आगे आए और कांबली की मदद करने की पेशकश की थी।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...