दिल्ली की एक लड़की जिसका पाकिस्तान से है कनेक्शन। यह लड़की प्रभास की फ़िल्म फौजी (Fauji) से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। ये लड़की है सोशल मीडिया सेंसेशन इमान इस्माइल (Iman Esmail) जानिए इमान इस्माइल के बारे –
Iman Esmail, ये नाम आपने सुना होगा, नाम नहीं सुना तो इनके रील या वीडियो देखे ही होंगे। फिर भी नहीं देखा है तो भी कोई बात नहीं, आगे देख लेंगे, क्योंकि इमान इस्माइल (Iman Esmail) को सुपरस्टार प्रभास की फ़िल्म के लिए कास्ट कर लिया गया है।
जैसे ही डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने इमान इस्माइल को फिल्म के लिए कास्ट किया, वैसे ही इंटरनेट पर लोगों ने ‘क्रश अपडेटेड’ लिखना शुरू कर दिया।
प्रभास और इमान इस्माइल (Iman Esmail) की इस फिल्म का नाम ‘फौजी ‘ होगा। रिपोर्ट के मुताबिक़ कहा जा रहा है कि, फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो सुभाष चंद्र बोस के दिनों की कहानियों पर केंद्रित है।
मूवी की अभिनेत्री का नाता पाकिस्तान से है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ वो एक डांसर और कंटेंट क्रिएटर भी हैं। इनके वालिद साहब पाकिस्तानी आर्मी में अफ़सर के पद पर रह चुके हैं। इत्तिफ़ाक़ से बेटी को भी पहला बड़ा प्रोजेक्ट ‘फौजी’ नाम की मूवी से मिल रहा है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-
आख़िर कौन हैं Iman Esmail:
इमान को लोग इमानवी कहकर बुलाते हैं। इमानवी, इनका पूरा नाम इमान इकबाल इस्माइल (Iman Esmail) है। ये दिल्ली की एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं, जिनके सोशल मीडिया पर लाखों-करोडों फॉलोअर्स हैं। काफ़ी सारे लोगों को इमानवी का डांस और आर्ट पसंद है।
इमानवी के यूट्यूब पर 1.8 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 9 लाख फॉलोअर्स हैं। ये नई एक्ट्रेस एक कंटेंट क्रिएटर भी हैं, जो अक्सर अपने डांस रील्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
20 अक्टूबर 1995 को जन्मी इमानवी का ताल्लुक कराची से है और पाकिस्तानी सेना के अफ़सर की बेटी हैं। इनके पिता का नाम इक़बाल इस्माइल ख़ान है. इमानवी 8 साल की उम्र में पूरे परिवार के साथ कैलिफोर्निया चली गई थी।
ऐसे हुई करियर की शुरुआत
इमानवी (Iman Esmail) ने अपने करियर की शुरुआत इलियास कुरैशी की फ़िल्म ‘बीइंग साराह’ के साथ की। साल 2023 में ‘एनिमी‘ के गाने ‘तुम तुम‘ पर उनका डांस वीडियो ख़ूब वायरल हुआ।
उन्होंने अपने वीडियो के लिए कई मशहूर कंटेंट क्रिएटर्स के साथ भी काम किया है। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो इमानवी ने MBA तक की पढ़ाई की है।
इमानवी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “मैंने कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली, जो भी सीखा है, देखकर सीखा है।
उन्होंने कहा कि उनकी मां से उन्हें बचपन में रेखा, माधुरी दीक्षित, वैजयंतीमाला को ख़ूब दिखाया है। इन्हीं सदाबहार एक्ट्रेसेस को देखकर ख़ूब सीखा है। मां कहती थी कि इनके हाव-भाव देखो, वो कैसे चलती हैं। मैंने उनको देखकर बहुत कुछ सीखा है।”


