More
    HomeSportsIND VS AUS: बीच सीरीज में रोहित शर्मा के बाहर होने पर...

    IND VS AUS: बीच सीरीज में रोहित शर्मा के बाहर होने पर भड़के Navjot Singh Sidhu

    Published on

    spot_img

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी हुई है। Navjot Singh Sidhu ने टीम प्रबंधन को खरी-खरी सुनाई है।

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवा मैच सिडनी में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने 5वें टेस्ट मैच में रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर निराशा जताई है। सिद्धू ने इसे बड़ी गलती करार दिया है।

    रोहित को बाहर ही रखना था कप्तान क्यों बनाया- Navjot Singh Sidhu

    आपको बता दें कि रोहित शर्मा के जगह पर शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया है। सिडनी टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने कहा कि रोहित शर्मा ने टीम के लिए खुद को आराम दिया है। Navjot Singh Sidhu ने कहा कि रोहित शर्मा को बाहर रखना एक अजीब फैसला है। सिद्धू ने कहा कि अगर रोहित शर्मा को बाहर रखना ही था तो उन्हें कप्तान बनाया ही नहीं जाना चाहिए था।

    ये भी पढ़ें- IND VS AUS: “सिर्फ प्रदर्शन ही आपको ड्रेसिंग रूम में रख सकती है…”, Gautam Gambhir

    उन्होंने कहा कि कप्तान के बाहर बैठने से गलत संदेश जाता है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह अजीब है क्योंकि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई कप्तान बाहर बैठा है। अगर ऐसा ही था तो उन्हें कप्तान नहीं बनाना चाहिए था, लेकिन अगर वह कप्तान है और एक महान खिलाड़ी है। रोहित शर्मा एक महान खिलाड़ी है जिसने भारतीय क्रिकेट की बहुत सेवा की है, तो उसका फॉर्म खराब है या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

    कप्तान को बाहर रखने से गलत संदेश जाता है- Navjot Singh Sidhu

    सिद्धू ने आगे कहा कि कप्तान को बाहर बिठाने से गलत संदेश जाता है। इसलिए मुझे लगता है कि चाहे आपने उसे बाहर बैठाया हो, या उसे कोई विकल्प दिया हो, प्रबंधन कप्तान को बाहर बैठने का विकल्प नहीं दे सकता और वह कप्तान, जिसने टीम बनाई है, जिसने विश्वास जगाया है, जिसने एक पिता की भूमिका निभाई है, उसने सम्मान अर्जित किया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि टीम का कप्तान कभी भी जहाज नहीं छोड़ता। रोहित शर्मा को एक सम्माननीय व्यक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत गलत फैसला था।

    Navjot Singh Sidhu ने टीम प्रबंधन को सुनाया खरी -खरी

    Navjot Singh Sidhu ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उन्होंने खेल के महान खिलाड़ियों को देखा है, जो कप्तान थे, सालों तक असफल रहने के बावजूद खेलते रहे। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा टीम प्रबंधन से अधिक सम्मान के हकदार थे। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि एक कप्तान को बीच सीरीज में नहीं हटाया जाना चाहिए। न ही ऑप्ट-आउट करने का विकल्प नहीं देना चाहिए। यह गलत संकेत देता है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...