More
    HomeSportsIND VS BAN: भारत ने अंडर-19 महिला एशिया कप का खिताब जीता

    IND VS BAN: भारत ने अंडर-19 महिला एशिया कप का खिताब जीता

    Published on

    spot_img

    IND VS BAN: भारत ने कुआलालंपुर के बयुमास ओवल में खेले गए अंडर-19 महिला एशिया कप जीत लिया है।

    भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम की इस जीत में बल्लेबाज गोंगाड़ी त्रिशा और भारतीय गेंदबाजों ने अहम योगदान दिया है। त्रिशा ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में खेले गए महिला टी20 विश्व कप में भी भारत की जीत में अहम योगदान दिया था। त्रिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 गेंदों में 52 रन बनाकर भारत की जीत की नींव रखी है।

    भारतीय टीम ने दिया था 118 रन का टारगेट

    बांग्लादेश ने पहले टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भारतीय टीम सिर्फ 117 रन ही बना पाई। गोंगाड़ी त्रिशा के अलावा, भारतीय बल्लेबाजों में से कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना सका। कप्तान निकी प्रसाद ने भी कुछ रन बनाए, लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। मिथिला विनोद ने अंत में 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर भारतीय पारी को थोड़ा रफ्तार दी। बांग्लादेश की तेज गेंदबाज फारजाना ईस्मिन ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट चटकाय। बांग्लादेशी गेंदबाज निशिता अक्तर निशी ने भी 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

    बांग्लादेश की टीम नहीं कर पाई अच्छी शुरुआत

    बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। बांग्लादेशी बल्लेबाज मोहस्मत एवा और सुमैया अख्तर 10 रन से कम पर आउट हो गईं। सलामी बल्लेबाज फाहोमिदा चोया और जुआइरिया फेर्डोस ने 18 और 22 रन बनाए। बांग्लादेश की कप्तान सुमैया अख्तर के आउट होने के बाद बांग्लादेश की टीम संघर्ष करती हुई नजर आई।

    भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

    भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोनम यादव और परुनीका सिसोदिया ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, आयुषी शुक्ला ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की। शुक्ला ने 3.3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मैच के दूसरे ओवर में ही वी.जे. जोशिता ने एवा को  शून्य रन पर आउट कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश की टीम एक के बाद एक विकेट खोती चली गई। अंत में बांगलादेश ने अपने आखिरी सात विकेट 21 रन के अंदर गंवा दिए।  

    भारतीय टीम इस शानदार जीत के साथ ही अब टीम अगले साल होने वाले महिला अंडर-19 विश्व कप पर नजर बनाई हुई है। भारतीय टीम समेत फैंस भी विश्व कप जीतने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...