More
    HomeSportsIndian champions trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए Team India का ऐलान, shami-bumrah...

    Indian champions trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए Team India का ऐलान, shami-bumrah की वापसी

    Published on

    spot_img

    Indian Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है। मुंबई में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में प्रेस कॉफ्रेंस में इसकी घोषणा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर मौजूद रहे। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान और यूएई के 4 शहरों में होना है। इनमें लाहौर, कराची, रावलपिंडी और दुबई शामिल हैं। भारतीय टीम के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। तो चलिए आपको बताते है कि टीम इंडिया में कौन-कौन से नाम शामिल हैं और इस बार किस खिलाड़ी को मौका मिला है, और किसे नहीं।

    चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी फिर से रोहित शर्मा करेंगे। रोहित शर्मा का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा। लेकिन टीम इंडिया में उनकी मौजदगी काफी अहम है। शुभमन गिल को चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उपकप्तान की भूमिका में नजर आए थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और शांत मिजाज ने उन्हें टीम के लिए एक आदर्श खिलाड़ी बना दिया है। साथ ही यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में मौका मिला है। जायसवाल पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस टीम में जगह नहीं बना पाए, उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है। करुण नायर भी टीम में जगह पाने में नाकाम रहे। उनके पास बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने की क्षमता है, जो भारतीय टीम के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

    वहीं भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर कुछ समय से संदेह था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में जगह दी है। बुमराह की वापसी से टीम इंडिया की गेंदबाजी में मजबूती आएगी। उनका अनुभव और दबाव में गेंदबाजी करने की क्षमता टीम के लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि, उनकी फिटनेस पर सवाल भी उठ रहे हैं। टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की वापसी भी एक बड़ा संकेत है। शमी लंबे समय बाद वनडे टीम में वापस लौटे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में उनका अनुभव बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। ऐसे में शमी का फॉर्म और फिटनेस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए गेम चेंजर साबित होगा। टीम में वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या दोनों को शामिल किया गया है, जो भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं। वाशिंगटन सुंदर ने पिछले कुछ समय में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से टीम में अपनी जगह बनाई है। साथ ही हार्दिक पांड्या की वापसी भी टीम के लिए फायदेमंद हो सकती है। पांड्या ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से साबित किया है कि वह मैच के परिणाम को बदलने की क्षमता रखते हैं।

    इसके अलावा इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल शामिल है। चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए में भारत को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला करना है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा ही बेहद रोमांचक होता है, और इस बार यह मुकाबला 23 फरवरी को होगा। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भी भारत को चुनौती का सामना करना होगा। चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव हुए हैं। कुछ नए चेहरे, कुछ पुराने और कुछ अनुभवी खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा बने हैं। यह टीम भरी हुई है ताकतवर बल्लेबाजों, शानदार गेंदबाजों और बेहतरीन ऑलराउंडर्स से, और यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ताओं के फैसले किस हद तक सही साबित होते हैं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...