More
    HomeNationalप्रदेशInternational Women's Day पर सरकार बहनों के खाते में जमा करा रही...

    International Women’s Day पर सरकार बहनों के खाते में जमा करा रही 3-3 हजार

    Published on

    spot_img

    मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर आज से हम फरवरी और मार्च महीने की तीन हजार रुपये की दोनों किश्तों का भुगतान डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से अपनी बहनों के खातों में करना शुरू कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि यह कदम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के निर्देशों के अनुसार उठाया गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के मौके पर हमारी बहनों को यह सम्मान मिल सके।

    अदिति तटकरे ने इस दौरान वरिष्ठ भाजपा विधायक सुधीर मुंगतिवार के उस प्रस्ताव का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस संदर्भ में सकारात्मक कदम उठाएंगे और इस महान कार्य के लिए उचित सम्मान प्रदान करेंगे। इस कदम से न केवल महिला सशक्तिकरण (Women empowerment) को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा को भी बल मिलेगा।

    अदिति तटकरे ने यह भी कहा कि राज्य सरकार महिला कल्याण (Women’s welfare) के लिए लगातार कई योजनाएं लागू कर रही है और उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके जीवन स्तर को ऊंचा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए ऐसे कदम उठाना जरूरी है, ताकि वे हर क्षेत्र में समान रूप से आगे बढ़ सकें और समाज में उनके योगदान को सही मान्यता मिले।

    –आईएएनएस

    एफजेड/

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...