More
    HomeWorld newsIslamabad किले में तब्दील, सड़कें ब्लॉक, इंटरनेट-मोबाइल सर्विस बंद, सेना को बुलाया...

    Islamabad किले में तब्दील, सड़कें ब्लॉक, इंटरनेट-मोबाइल सर्विस बंद, सेना को बुलाया गया

    Published on

    spot_img

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक इमरान खान रविवार को सरकार के खिलाफ एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। इसके मद्देनजर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) को किले में तब्दील कर दिया गया है।

    अराजकता और हिंसा की आशंका को देखते हुए, सत्तारूढ़ सरकार ने राजधानी Islamabad की ओर जाने वाली सभी सड़कों को शिपिंग कंटेनरों से ब्लॉक कर दिया है। अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है और कम से कम दो महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है, जिससे राजधानी में किसी भी सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध लग गया है।

    ताजा जानकारी के अनुसार, Islamabad की ओर जाने वाले कम से कम 37 मार्गों को ब्लॉक कर दिया गया है। छह मोटरवे को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

    राजधानी के रेड जोन को सुरक्षित करने के लिए पाकिस्तानी सेना को बुलाया गया है जिसमें राजनयिक एन्क्लेव, संसद, राष्ट्रपति भवन, पाकिस्तान का सर्वोच्च न्यायालय, विदेश कार्यालय और अन्य सरकारी भवन शामिल हैं।

    Islamabad और रावलपिंडी में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं, साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस भी निलंबित कर दी गई हैं।

    प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी को भी राजधानी में अशांति फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    पीटीआई का विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहा है जब बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की 25 नवंबर से शुरू होने वाली पाकिस्तान यात्रा से पहले बेलारूस से 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को इस्लामाबाद पहुंचने वाला है।

    पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक साल से अधिक समय से जेल में हैं। उन्होंने अपनी पार्टी के सदस्यों और समर्थकों से बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरने और उनकी रिहाई की मांग करते हुए राजधानी में विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है।

    पार्टी का दावा है कि खान को मनगढ़ंत और झूठे मामलों में जेल में डाला गया है। उनकी रिहाई के अलावा, पीटीआई 8 फरवरी के आम चुनाव में गड़बड़ी के खिलाफ और 26वें संविधान संशोधन को रद्द करने की भी मांग कर रही है, जो मौजूदा सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल सैयद असीम मुनीर और अन्य के लिए कार्यकाल बढ़ाने का रास्ता साफ करता है।

    विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वहीं पंजाब सरकार ने भी प्रांत में धारा 144 लागू कर दी है और पीटीआई समर्थकों और नेताओं को हिंसा फैलाने की कोशिश करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

    पीटीआई का कहना है कि वह रविवार के विरोध प्रदर्शन करके रहेगी, हालांकि पार्टी के भीतर स्पष्ट विभाजन दिखाई देता है, जिसमें कई सदस्य संभावित गिरफ्तारी, दमन और हिंसा के बारे में चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

    Latest articles

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    More like this

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...