More
    HomeNationalJamia के छात्रों को शीर्ष कंपनियों में शत-प्रतिशत Internship

    Jamia के छात्रों को शीर्ष कंपनियों में शत-प्रतिशत Internship

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia University) में पढ़ने वाले छात्रों के एक पूरे बैच को शत-प्रतिशत Internship Placement हासिल हुआ है। खास बात यह है कि Placement Offer देने वाली कंपनियों में कई नामचीन भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां (National and International Companies) भी शामिल हैं।

    ये सभी जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के अर्थशास्त्र विभाग में एमएससी बैंकिंग और वित्तीय विश्लेषण कार्यक्रम के छात्र हैं। इस वर्ष इनके 5वें बैच के लिए 100 प्रतिशत इंटर्नशिप प्लेसमेंट मिली है। एमएससी बैंकिंग और वित्तीय विश्लेषण के चौथे सेमेस्टर (2023-2025 बैच) के इन सभी छात्रों ने विप्रो, जोडो एनालिटिक्स, फिनकार्ट, एक्सआई टेक, फिनलैटिक्स, फिनैग, कॉफॉर्ग स्मार्ट सर्व लिमिटेड, नो डेटा और राष्ट्रीयकृत बैंक, इंडियन बैंक लिमिटेड सहित प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट संगठनों में इंटर्नशिप प्राप्त की है।

    एमएससी बैंकिंग और वित्तीय विश्लेषण जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 2019 से ऑफर किया जा रहा है। यह दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम है।

    विश्वविद्यालय के मुताबिक, पाठ्यक्रम को एनालिटिक्स उद्योग की उभरती मांगों को पूरा करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। पाठ्यक्रम एनालिटिक्स उद्योग के लिए छात्रों के 360-डिग्री कौशल पर केंद्रित है। यहां फाइनेंस और सांख्यिकी सीखने के अतिरिक्त छात्रों को डेटा प्रबंधन, विजुअलाइजेशन और मात्रात्मक मॉडलिंग के लिए आर, पायथन, स्टैटा, एसक्यूएल, पावर बीआई जैसे सॉफ्टवेयर का उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया है।

    Jamia Millia Islamia University का कहना है कि इसके साथ ही छात्रों को मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक डेटा साइंस टूल्स का भी प्रशिक्षण दिया गया है। परिणामस्वरूप, यह बहुत ही कम समय में नियोक्ताओं और छात्रों के लिए सबसे अधिक मांग वाले पाठ्यक्रमों में से एक बन गया है। उद्योग के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम का पूरा चौथा सेमेस्टर उद्योग इंटर्नशिप और कैपस्टोन परियोजनाओं के लिए समर्पित है। इससे पाठ्यक्रम प्रतिभागी कक्षा में अर्जित अपने कौशल को बेहतर बना सकें और खुद को उद्योग के लिए तैयार कर सकें।

    जामिया (Jamia) के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अशेरेफ इलियान ने बताया कि पाठ्यक्रम के दौरान कठोर प्रशिक्षण, उद्योग से जुड़े पाठ्यक्रम, एनालिटिक्स और कोडिंग का मिश्रण छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में 100 प्रतिशत इंटर्नशिप और प्लेसमेंट हासिल करने में सहायक सिद्ध हुआ है।

    –आईएएनएस

    जीसीबी/एकेजे

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...