More
    HomeSportsJasprit Bumrah ने तोड़ा 147 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड, निकले कपिल देव...

    Jasprit Bumrah ने तोड़ा 147 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड, निकले कपिल देव से आगे

    Published on

    spot_img

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेला जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 से सीरीज में बराबरी कर ली है। Bumrah ने 147 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा हैं।

    इस टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज में एक के बाद एक रिकॉर्ड टूट रहे हैं। नीतीश रेड्डी ने दूसरे टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली थी। अब भारतीय तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने भी ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया हैं। Bumrah ने ऑस्ट्रेलिया में अपने टेस्ट विकेटों की हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है।

    Bumrah ने तोड़ा 147 साल पुराना रिकॉर्ड

    Bumrah ने टेस्ट में अभी तक 191 विकेट चटका चुके हैं। बुमराह ने 19.81 के औसत से विकेट लिए हैं। बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट के 147 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी गेंदबाज ने 19.81 की औसत से 191 विकेट लिए हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के उपकप्तान और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार शानदार प्रदर्शन किया हैं। पर्थ और एडिलेड के बाद जसप्रीत बुमराह ने गाबा टेस्ट में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं।

    गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट चटकाए हैं। अब उनके निशाने पर मुरलीधरन और वसीम अकरम जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड हैं। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय गेंदबाजी का मोर्चा अकेले संभाला हुआ हैं। अपनी धारदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को खूब परेशान कर रहे हैं।

    10 टेस्ट मैच में चटकाए 50 विकेट

    आपको बता दें कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट में अपने विकेटों का अर्धशतक पूरा किया है। ऑस्ट्रेलिया में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बुमराह दिग्गज कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय बन गए हैं। बुमराह अपने करियर का 43वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। जिसमें उन्होंने अपने विकेटों की संख्या को 191 पर पहुंचा दिया हैं। इतना ही नहीं बुमराह टेस्ट के सबसे कम औसत से 190 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुमराह ने पहले सेशन में मिचेल स्टार्क को आउट करके ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपने टेस्ट विकेटों की संख्या 50 पर पहुंचा दी हैं।

    Bumrah ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

    बुमराह ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 28 ओवर में 9 ओवर मेडन फेंकते हुए 76 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। साथ ही Bumrah ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। आपको बता दें कि बुमराह एशिया के बाहर सबसे ज्यादा बार 5 विकेट चटकाने के मामले में कपिल देव से आगे निकल गए हैं। कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 11 बार एशिया के बाहर 5 बार पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट लिए है। इस दौरान उनकी गेंदबाजी का औसत 24.58 का रहा था। जबकि बुमराह ने 12 बार ये कारनामा किया है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...