More
    HomeNationalJeet Adani Diva Shah Wedding: भव्य नहीं, बेहद साधारण और पारंपरिक तरीके...

    Jeet Adani Diva Shah Wedding: भव्य नहीं, बेहद साधारण और पारंपरिक तरीके से होगी Gautam Adani के बेटे जीत की शादी, जानें तैयारियों पर क्या बोले?

    Published on

    spot_img

    Jeet Adani Diva Shah Wedding: देश के जाने-मानें अरबपति कारोबारी गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत की शादी अगले महीने सात फरवरी को होनी है। यह शादी सादे समारोह में की जाएगी। इतना ही नहीं, इस शादी में किसी सेलिब्रिटी को न्यौता नहीं दिया जाएगा। प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान करने अपने परिवार के साथ मंगलवार को आए अडानी ने अपने बेटे जीत की शादी सूरत के हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह से किए जाने के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह एक बहुत सामान्य विवाह होगा जैसे आम लोग करते हैं।

    अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपने बेटे जीत अडानी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही उन अटकलों और अफवाहों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि यह शादी एक भव्य समारोह होगी। महाकुंभ के दौरान संगम पर पूजन करने आए गौतम अडानी से मीडिया ने जब पूछा कि क्या यह शादी सेलिब्रिटीज का महाकुंभ होगी, तो इसपर उन्होंने कहा, “बिल्कुल नहीं।” महाकुंभ में अपने परिवार के साथ आरती करने के बाद गौतम अडानी कहते हैं, ‘मेरी परवरिश और काम करने का हमारा तरीका मजदूर वर्ग के एक आम व्यक्ति जैसा है। जीत भी मां गंगा का आशीर्वाद लेने यहां आए हैं। शादी बेहद ही साधारण और पारंपरिक होगी।

    दरअसल, पहले खबर थी कि उद्योगपति गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत शादी भी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की तरह एक मेगा इवेंट होगी। सोशल मीडिया पर इसके इंतजामों को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसमें पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट के शामिल होने से लेकर एलन मस्क और बिल गेट्स जैसे बड़े बिजनेसमैन के शामिल होने की बात कही थी। इसके अलावा इसमें 1000 लग्जरी कार, सैकड़ों प्राइवेट जेट, 58 देशों से शेफ (रसोइया) को बुलाने की भी खबरें वायरल थीं। यह भी बताया जा रहा था कि इस पूरी शादी का खर्च 10,000 करोड़ रुपए के आसपास था। लेकिन गौतम अडानी ने इस मामले में खुद ही साफ कर दिया है कि उनके बेटे की शादी आम लोगों की तरह बेहद सामान्य तरीके और रीति रिवाजों से होगी।

    पिछले साल जब मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी जुलाई में राधिका मर्चेंट के साथ हुई थी, तो उसके प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन मार्च 2024 में शुरू होकर करीब 4 महीने चले थे। इन फंक्शंस में फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग से लेकर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स तक शामिल हुए थे। जबकि रिहानी, जस्टिन बीबर और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स ने परफॉर्मेंस भी दी थी।अनंत और राधिका की शादी में मेहमानों को एक से बढ़कर एक डिशेज परोसी गईं। अनंत और राधिका की शादी में 2500 से ज्यादा पकवान बनवाए गए इनमें चना कचौड़ी, टमाटर चाट, कुल्फी, मद्रास की फिल्टर कॉफी, हलवा, चिक्की, केक फ्रूट्स और तरह-तरह के डेजर्ट शामिल रहे। इसके अलावा, शादी में आए मेहमानों को इंदौर का गराडू़ चाट, नारियल से बनी तरह-तरह की डिशेज, बनारसी पान और चाट के जायके का भी लुत्फ उठाने का मौका मिला।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...