More
    HomeEntertainmentKangana Ranaut ने दिया प्रियंका गांधी को 'इमरजेंसी' देखने का न्योता, तो...

    Kangana Ranaut ने दिया प्रियंका गांधी को ‘इमरजेंसी’ देखने का न्योता, तो मिला ये जवाब

    Published on

    spot_img

    Kangana Ranaut इन दिनों अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की तैयारी कर रही हैं, इसी बीच उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को इमरजेंसी देखने का निमंत्रण दिया है. कंगना रनौत ने ये बात आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में बताई है. उन्होंने कहा कि मैं संसद में प्रियंका गांधी से मिली. मैंने उनसे कहा कि उन्हें इमरजेंसी देखनी चाहिए. वह इसे लेकर काफी विनम्र थीं’. कंगना की फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है.

    बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने आईएएनएस से बातचीत की, बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वो संसद में प्रियंका गांधी वाड्रा से मिली. कंगना ने आगे बताया कि मैंने प्रियंका गांधी से कहा कि आपको ‘इमरजेंसी’ देखनी चाहिए. कंगना ने कहा कि प्रियंका बहुत विनम्र थी.

    कंगना ने बताया कि बातचीत के दौरान प्रियंका ने अपनी दादी को लेकर काफी बातें की. कंगना ने कहा कि प्रियंका अक्सर अपने भाषणों में अपनी दिवंगत दादी इंदिरा गांधी से प्रेरणा लेती हैं. फिल्म देखने का निमंत्रण देने के जवाब पर प्रियंका ने कहा कि हां शायद. जवाब में कंगना ने कहा कि , आपको ये पसंद आएगी.

    इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा, “फिल्म को लेकर मेरे रिसर्च के दौरान मैंने पाया कि उनके निजी जीवन के बारे में जानने के लिए बहुत सी चीजें थीं. चाहे वह उनके पति, दोस्तों या विवादास्पद समीकरणों के साथ उनका रिश्ता हो.”उन्होंने आगे कहा, “जब महिलाओं की बात आती है तो उन्हें खासकर अपने आस-पास के पुरुषों के हिसाब से सीमित कर दिया जाता है , लेकिन मैंने उन्हें बहुत गरिमा और संवेदनशीलता के साथ चित्रित किया है और मुझे लगता है कि सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए.”
    ‘इमरजेंसी’ 1975 से 1977 के उन 21 महीने पर बनी है जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक और बाहरी खतरों का हवाला देते हुए पूरे देश में इमरजेंसी की घोषणा की थी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...